• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Reliance दे रहा Jio यूजर्स को मुफ्त Gemini 3 का एक्सेस, सभी अनलिमिटेड 5G यूजर्स को मिलेगा Pro प्लान

Reliance दे रहा Jio यूजर्स को मुफ्त Gemini 3 का एक्सेस, सभी अनलिमिटेड 5G यूजर्स को मिलेगा Pro प्लान

Reliance का Jio Gemini ऑफर अब Google के नए Gemini 3 AI मॉडल का भी एक्सेस प्रदान करता है।

Reliance दे रहा Jio यूजर्स को मुफ्त Gemini 3 का एक्सेस, सभी अनलिमिटेड 5G यूजर्स को मिलेगा Pro प्लान

Photo Credit: Jio

Jio 5G यूजर्स को Google AI Pro फ्री मिल रहा है।

ख़ास बातें
  • Google AI Pro प्लान की कीमत 1,950 रुपये प्रति माह है।
  • Google AI Pro प्लान में Google के लेटेस्ट Gemini 3 मॉडल का एक्सेस है।
  • Google AI Pro प्लान में 2TB Google One क्लाउड स्टोरेज मिलती है।
विज्ञापन

Reliance का Jio Gemini ऑफर अब Google के नए Gemini 3 AI मॉडल का भी एक्सेस प्रदान करता है। आपको बता दें कि जियो अपने अनलिमिटेड 5G प्लान यूजर्स को 18 महीने के लिए Google AI Pro का सब्सक्रिप्शन फ्री प्रदान कर रहा है। Google ने सभी भुगतान करने वाले यूजर्स को Gemini 3 मॉडल में ट्रांसफर कर दिया है। यानी कि Gemini Pro सब्सक्रिप्शन वाले जियो ग्राहक बिना कोई अतिरिक्त भुगतान किए लेटेस्ट फ्लैगशिप मॉडल का एक्सेस पा रहे है। आइए Jio के इस ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Google AI Pro का फ्री लाभ शुरुआत में 18 से 25 वर्ष की आयु के Jio यूजर्स तक ही सीमित था, लेकिन बाद में कंपनी ने इस ऑफर का विस्तार सभी Jio अनलिमिटेड 5G ग्राहकों के लिए कर दिया। गूगल और जियो की साझेदारी के बाद Gemini 3 में बदलाव पहला बड़ा अपग्रेड है। ध्यान देने वाली बात यह है कि 18 महीने की सब्सक्रिप्शन अवधि के दौरान जियो यूजर्स को एआई प्रो प्लान के तहत गूगल के किसी भी नए मॉडल और फीचर्स तक ऑटोमैटिक एक्सेस मिलेगा।

Jio के फ्री Google AI Pro के फायदे


Google AI Pro प्लान की कीमत 1,950 रुपये प्रति माह है। Google AI Pro प्लान कई प्रीमियम फीचर्स प्रदान करता है। इसमें Google के लेटेस्ट Gemini 3 मॉडल तक एक्सेस मिलता है, जिसके साथ 2TB Google One क्लाउड स्टोरेज, Google के इमेज जेनरेशन टूल Nano Banana के लिए सपोर्ट और Veo 3.1 के जरिए वीडियो क्रिएशन की सुविधा शामिल है।

कैसे उठाएं Google AI Pro सब्सक्रिप्शन का लाभ:

Google AI Pro सब्सक्रिप्शन का लाभ उठाने के लिए यूजर्स के पास एक Jio सिम होना चाहिए, जिसमें एक अनलिमिटेड 5G प्लान एक्टिव  होना चाहिए। इसके बाद यूजर्स अपने फ्री Gemini Pro एक्सेस को एक्टिवेट कर सकते हैं। इनके लिए यूजर्स को इन स्टेप्स को फॉलो करना है:

  • सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में MyJio ऐप डाउनलोड करना है और फिर उसे इंस्टॉल करना है। अगर यह ऐप आपके फोन में पहले से ही डाउनलोड है तो आप उसे डायरेक्ट अपने फोन में खोल सकते हैं।
  • अपने फोन में ऐप खोलने के बाद आपको होम स्क्रीन पर ऑफर बैनर पर जाना है।
  • फिर आपको बैनर पर क्लैम नाउ पर टैप करना है।
  • यह करने के बाद ऐप में ऑफर की पूरी जानकारी के साथ एक ब्राउजर विंडो खुल कर सामने आएगी।
  • अब आपको एक्टिवेशन की पुष्टि करने के लिए नीचे की ओर स्क्रॉल करना है और एग्री पर टैप करना है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
  2. 1 अप्रैल से बदले ट्रैवल रूल्स, बिना e-Arrival Card एंट्री हो सकती है स्लो, जानें पूरा प्रोसेस
  3. Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
  4. Redmi Note 15 SE 5G में मिलेगी 5,800mAh की बैटरी, भारत में 2 अप्रैल को होगा लॉन्च
  5. PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
  6. 13MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Redmi A7 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. भारत में प्रति महीने 31GB डेटा खपत कर रहे लोग! 5G ट्रैफिक में 70% उछाल
  8. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है एडवांस्ड फीचर्स वाला 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. Blinkit करेगी एयरपोर्ट पर डिलीवरी, 2500 से ज्यादा प्रोडक्ट्स के लिए सर्विस शुरू
  10. Google Pixel 11 Pro लॉन्च होगा 16GB रैम, 2nm Tensor G6 चिप, धांसू कैमरा के साथ! डिजाइन लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »