आरकॉम के शेयरधारकों ने एयरसेल के साथ विलय को मंजूरी दी

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2017 19:01 IST
ख़ास बातें
  • आरकॉम ने नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी
  • इसका मकसद देश में चौथी सबसे बड़ी मोबाइल फोन कंपनी सृजित करना था
  • विलय के बाद बनने वाली कंपनी देश की बड़ी दूरसंचार कंपनियों में से एक होगी
रिलायंस कम्युनिकेशन (आरकॉम) के शेयरधारकों ने वायरलेस इकाई का एयरसेल के साथ विलय को आज मंजूरी दे दी। आरकॉम ने नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी।

कंपनी ने पिछले साल सितंबर में अपने वायरलेस दूरसंचार कारोबार का छोटी प्रतिद्वंद्वी कंपनी एयरसेल में विलय को मंजूरी दी थी। इसका मकसद देश में चौथी सबसे बड़ी मोबाइल फोन कंपनी सृजित करना था।
Advertisement

विलय के बाद अस्तित्व में आने वाली इकाई के पास दूसरा सर्वाधिक स्पेक्ट्रम (850, 900, 1800 और 2100 मेगाहट्र्ज बैंड में 448 मेगाहर्ट्ज़) होगा।

कुल 65,000 करोड़ रुपये का संपत्ति आधार (10 अरब डॉलर) तथा 35,000 करोड़ रुपये नेटवर्थ (5.38 अरब डॉलर) के साथ विलय के बाद बनने वाली कंपनी देश की बड़ी दूरसंचार कंपनियों में से एक होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Instagram पर पोस्ट करने के बाद भी स्टोरीज कर पाएंगे एडिट, 15 मिनट का मिलेगा समय, नए टूल भी हुए पेश
#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram पर पोस्ट करने के बाद भी स्टोरीज कर पाएंगे एडिट, 15 मिनट का मिलेगा समय, नए टूल भी हुए पेश
  2. ₹41000 सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लिप स्मार्टफोन, लिमिटेड है डील
  3. Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
  4. Nvidia ने चीन को दिया झटका, एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकी
  5. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
  6. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
  7. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
  8. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
  9. Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
  10. Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.