RCOM का नया पोस्टपेड प्लान, 1 जीबी 4जी डेटा की कीमत करीब 17 रुपये

टेलीकॉम सेक्टर पर रिलायंस जियो का दबाव ऐसा रहा है कि बाकी कंपनियों के पास ग्राहकों को सस्ते प्लान देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। अब जियो के मालिक मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशन्स ने नए पोस्टपेड प्लान पेश किए हैं।

RCOM का नया पोस्टपेड प्लान, 1 जीबी 4जी डेटा की कीमत करीब 17 रुपये
ख़ास बातें
  • आरकॉम कुछ पोस्टपेड प्लान पर 28 फीसदी तक की छूट दे रही है
  • कंपनी ने 699, 499 और 299 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान सस्ते कर दिए हैं
  • डिस्काउंट ऑफर 1 साल के लिए हैं
विज्ञापन
टेलीकॉम सेक्टर पर रिलायंस जियो का दबाव ऐसा रहा है कि बाकी कंपनियों के पास ग्राहकों को सस्ते प्लान देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। अब जियो के मालिक मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशन्स ने नए पोस्टपेड प्लान पेश किए हैं। Reliance Communications का कहना है कि वह कुछ पोस्टपेड प्लान में 28 फीसदी तक की छूट दे रही है। जानकारी मिली है कि कंपनी ने 699, 499 और 299 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान सस्ते कर दिए हैं। अब आरकॉम ग्राहकों को यही प्लान क्रमशः 499, 399 और 249 रुपये में दे रही है।

ये प्लान दिल्ली, मुंबई, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश सर्किल के लिए हैं। इन ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को कंपनी की वेबसाइट rcom-eshop.com से प्लान चुनना होगा।

कंपनी की वेबसाइट पर 699 रुपये वाले प्लान के बारे में लिखा है कि नए पोस्टपेड ग्राहकों को 499 रुपये का मासिक शुल्क (टैक्स अतिरिक्त) लेगा। वैधता 30 दिन की होगी। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी। चाहे लोकल कॉल हो या नेशनल। वहीं, रोमिंग में भी इनकमिंग या आउटगोइंग कॉल के लिए कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं करना पड़ेगा। इन सबके अलावा कंपनी की ओर से 30 जीबी 2जी/3जी/4जी डेटा भी दिया जा रहा है। आरकॉम की भाषा में कहें तो ग्राहकों को 1 जीबी डेटा के लिए मात्र 16.66 रुपये भुगतान करना पड़ रहा है। यह डिस्काउंट ऑफर 1 साल के लिए है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट में 499 और 299 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में भी कटौती की बात कही गई है। लेकिन कंपनी की वेबसाइट पर इन प्लान का कोई ज़िक्र नहीं है। हमने रिलायंस कम्युनिकेशन्स से संपर्क साधने की कोशिश की है। इस संबंध में जानकारी मिलते ही आपको अवगत कराएंगे।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , RCOM, Reliance Communications, Reliance Jio

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »