दिसंबर में देश में एक अरब एक्टिव मोबाइल यूजर्स, एयरटेल इस मामले में सबसे आगे : ट्राई

दिसंबर में कुल 8.54 मिलियन सब्‍सक्राइबर्स ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) के लिए रिक्‍वेस्‍ट की।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 25 फरवरी 2022 18:33 IST
ख़ास बातें
  • एयरटेल के सब्‍सक्राइबर्स का अधिकतम अनुपात 98 फीसदी था
  • MTNL 18.58 फीसदी एक्टिव सब्‍सक्राइबर्स के साथ सबसे पीछे रहा
  • मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के लिए दिसंबर में 8.54 मिलियन रिक्‍वेस्‍ट मिलीं

साल 2010 में MNP के लागू होने के बाद से अब देश में 661.42 मिलियन MNP रिक्‍वेस्‍ट मिली हैं।

टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2021 में भारत में एक अरब एक्टिव मोबाइल सब्‍सक्रिप्‍शन रिकॉर्ड हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, एक्टिव वायरलेस सब्‍सक्राइबर्स के मामले में एयरटेल (Airtel) सबसे आगे रहा। उसके सब्‍सक्राइबर्स का अधिकतम अनुपात 98 फीसदी था। वहीं, MTNL 18.58 फीसदी एक्टिव सब्‍सक्राइबर्स के साथ सबसे पीछे रहा। गौरतलब है कि देश में मोबाइल यूजर्स की संख्‍या साल 2016 में ही एक अरब के आंकड़े को पार कर गई थी। आंकड़े बताते हैं कि मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के लिए दिसंबर में 8.54 मिलियन रिक्‍वेस्‍ट मिलीं।

TRAI की रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर में भारत में मोबाइल सब्सक्रिप्शन की कुल संख्या 1.155 अरब थी, जबकि दिसंबर में एक दिन में कुल एक्टिव मोबाइल सब्सक्राइबर्स की संख्या 1,00,06,30,000 थी। साल 2016 में पहली बार भारत में मोबाइल सब्सक्रिप्शन की कुल संख्या एक अरब यूजर्स तक पहुंची थी। अनुमान है कि साल 2026 तक देश में स्‍मार्टफोन यूजर्स की संख्‍या एक अरब तक पहुंच जाएगी।  

रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर में देश में वायरलेस सब्‍सक्राइबर्स की कुल संख्या 1.155 अरब थी, जिसमें 12.88 मिलियन सब्‍सक्राइबर्स की गिरावट आई थी। शहरी इलाकों में 132.68 फीसदी टेली-घनत्व के साथ 633 मिलियन मोबाइल यूजर्स थे, जबकि ग्रामीण इलाकों में 58.28 फीसदी टेली-घनत्व के साथ 521 मिलियन मोबाइल सब्‍सक्राइबर्स थे। 

दिसंबर में कुल 8.54 मिलियन सब्‍सक्राइबर्स ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) के लिए रिक्‍वेस्‍ट की। साल 2010 में MNP के लागू होने के बाद से अब देश में 661.42 मिलियन MNP रिक्‍वेस्‍ट मिली हैं। 
Advertisement

TRAI की रिपोर्ट के मुताबिक, सब्‍सक्राइबर्स के मामले में रिलायंस जियो सबसे आगे है। दिसंबर में उसकी हिस्सेदारी 36 फीसदी थी। एयरटेल 30.81 फीसदी के साथ दूसरे नंबर पर रही। वोडाफोन-आइडिया और BSNL की मार्केट हिस्सेदारी क्रमश: 23 फीसदी और 9.90 फीसदी रही।
Advertisement

बात करें, एयरटेल के प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान्‍स की, तो कंपनी अपने कस्‍टमर्स को अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में कई तरह के रिचार्ज प्लान उपलब्ध करवाती है। कंपनी का सबसे सस्ता प्लान 19 रुपये से शुरू होता है जिसमें सब्सक्राइबर को 200MB डेटा मिलता है और प्लान की वैधता 2 दिन की होती है। वहीं, एयरटेल का एक ऐसा प्लान भी है जिसको रिचार्ज करवाने के बाद आपको एक साल तक दोबारा रिचार्ज करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसकी कीमत 2,999 रुपये है और यह 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  3. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  3. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  4. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  5. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  6. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  7. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  9. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.