एमटीएनएल मोबाइल यूज़र के लिए खुशखबरी, 1 जनवरी से मुफ्त रोमिंग सुविधा

एमटीएनएल मोबाइल यूज़र के लिए खुशखबरी, 1 जनवरी से मुफ्त रोमिंग सुविधा
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी एमटीएनएल 1 जनवरी से मुफ्त रोमिंग सेवा देगी। मुंबई और दिल्ली में सेवा देने वाली एमटीएनएल के ग्राहकों को अब देश में कहीं भी यात्रा करने पर अपने फोन पर आए कॉल के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने नए साल से एमटीएनएल द्वारा मुफ्त रोमिंग सुविधा दिए जाने की सोमवार को घोषणा की। बीएसएनएल पहले से मुफ्त रोमिंग सेवा दे रही है। वहीं फिलहाल एमटीएनएल के ग्राहकों को दिल्ली और मुंबई के बाहर इनकमिंग कॉल के लिए रोमिंग शुल्क देना होता है।

एमटीएनएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक एनके यादव ने कहा कि कंपनी 1 जनवरी से पहले ही इसे लागू करने की कोशिश कर रही है और तकनीकी पहलुओं को देख रही है। यादव ने कहा, ‘‘हम सोमवार रात या मंगलवार से योजना शुरू करेंगे। सरकार राष्ट्रीय दूरसंचार नीति 2012 के तहत देश में धीरे-धीरे मुफ्त रोमिंग सुविधा लागू करने का लक्ष्य रखा गया है।

बीएसएनएल ने अपनी मुफ्त रोमिंग सेवा की शुरुआत इस साल जून महीने में की थी। इसके बाद देशभर में मोबाइल नंबर पोर्टिब्लिटी को भी लागू किया था। एमएनपी की मदद से यूज़र अपने मोबाइल नंबर को देश में किसी शहर में ट्रांसफर करा सकते हैं जिसके बाद इसका इस्तेमाल लोकल नंबर के तौर पर किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »