MTNL ने लॉन्च किया 251 रुपये का प्रीपेड प्लान, मिलेगा 28 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉल

MTNL के इस नए 251 रुपये के प्रीपेड प्लान की टक्कर Vodafone Idea के 299 रुपये के प्रीपेड प्लान से होगी, जिसमें ग्राहकों को हर दिन 2 जीबी डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, वोडाफोन प्ले सब्सक्रिप्शन और ज़ी5 सब्सक्रिप्शन 28 दिन की वैधता के साथ मिलता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 4 जून 2020 12:57 IST
ख़ास बातें
  • MTNL के इस नए 251 रुपये के प्रीपेड प्लान की वैधता 28 दिनों की
  • कॉलिंग और डेटा के साथ 100 एसएमएस की सुविधा
  • एमटीएनएल का सबसे महंगा प्रीपेड रीचार्ज 1,499 रुपये का

MTNL के इस प्लान का नाम STV 251

महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) ने एक नया 251 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। हालांकि यह प्लान केवल MTNL के मुंबई सब्सक्राइबर्स के लिए ही उपलब्ध है। इस नए प्रीपेड प्लान में आपको 28 दिन की वैधता के साथ हर दिन 1 जीबी डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी। हर दिन मिलने वाला निर्धारित डेटा खत्म होने के बाद एमटीएनएल अपने सब्सक्राइबर्स से डेटा के लिए हर 10 केबी के लिए 3 पैसे शुल्क लेगी। एमटीएनएल के इस प्रीपेड प्लान की टक्कर Vodafone Idea के 299 रुपये के प्लान और Jio के 249 रुपये के प्रीपेड प्लान से होगी।

MTNL का यह नया 251 रुपये का प्रीपेड प्लान मुंबई वेबसाइट पर लाइव किया गया है, जिसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड फ्री लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा मिलेगी। इस प्लान में हर दिन 1 जीबी डेटा और 100 एसएमएस मैसेज की भी सुविधा प्राप्त होगी। यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ लिस्ट है। एमटीएनएल ने इस प्लान को STV 251 नाम दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने यह भी साफ किया कि स्पेशल नंबर जैसे 139 आदि पर कॉल करने पर टैरिफ के अनुसार चार्ज किया जाएगा। कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान ग्राहकों को राहत देने के लिए एमटीएनएल ने ई-रीचार्ज, ऑनलाइन रीचार्ज और एसएमएस रीचार्ज पोर्टल के माध्यम से STV 251 रीचार्ज ऑफर किया है। यूज़र ‘SUB RCH' लिखकर 444 भेजकर प्लान एक्टिवेट करा सकते हैं। सबसे पहले इस खबर की जानकारी Telecom Talk दी गई है।

एमटीएनएल इसके अलावा भी कई प्लान मुंबई सब्सक्राइबर्स के लिए पेश करती है, जिसमें सबसे सस्ता प्लान है STV 98। इस रीचार्ज प्लान में यूज़र को हर दिन 750 एमबी डेटा, होम नेटवर्क से दिल्ली एनटीएनएल नेटववर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉल आदि की सुविधा मिलती है। दिल्ली के अलावा दूसरे रोमिंग नेटवर्क पर स्टैंडर्ड रोमिंग चार्ज लगते हैं। इसके अलावा इस प्लान में 100 एसएमएस भी प्रतिदिन मिलते हैं। इस प्लान की वैधता भी 28 दिन ही है। हालांकि, कंपनी का सबसे महंगा प्रीपेड प्लान है 1,499 रुपये का, जिसमें ग्राहकों को हर दिन 2 जीबी डेटा, होम नेटवर्क से दिल्ली एनटीएनएल नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉल और हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैधता 365 दिन है।

MTNL के इस नए 251 रुपये के प्रीपेड प्लान की टक्कर Vodafone Idea के 299 रुपये के प्रीपेड प्लान से होगी, जिसमें ग्राहकों को हर दिन 2 जीबी डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, वोडाफोन प्ले सब्सक्रिप्शन और ज़ी5 सब्सक्रिप्शन 28 दिन की वैधता के साथ मिलता है। इसके अलावा वोडाफोन आइडिया फिलहाल इस प्लान पर डबल डेटा भी ऑफर कर रहा है, जिसमें आपको 2 जीबी डेटा के साथ 2 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलता है। वहीं, बात अगर Jio के 249 रुपये के प्रीपेड प्लान की करें, तो इसमें हर दिन 2 जीबी 4जी डेटा, अनलिमिटेड जियो टू जियो कॉल, जियो टू नॉन जियो पर 1000 मिनट का एफयूपी चार्ज और हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैधता भी 28 दिनों की ही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , MTNL, MTNL Rs 251 Plan, MTNL Prepaid Plan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  3. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  3. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  4. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  5. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  6. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  7. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  9. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.