• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • दीवार को सिनेमा बना देगा ये रग्ड फोन 8849 TANK X, 17600mAh की विशाल बैटरी, पानी में डूबने पर भी नहीं होगा खराब

दीवार को सिनेमा बना देगा ये रग्ड फोन 8849 TANK X, 17600mAh की विशाल बैटरी, पानी में डूबने पर भी नहीं होगा खराब

8849 टेक ने बाजार में अपना नया रग्ड स्मार्टफोन 8849 TANK X लॉन्च कर दिया है।

दीवार को सिनेमा बना देगा ये रग्ड फोन 8849 TANK X, 17600mAh की विशाल बैटरी, पानी में डूबने पर भी नहीं होगा खराब

Photo Credit: 8849 Tech

8849 Tank X में 6.78 इंच की LCD पंच होल FHD+ डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • 8849 Tank X में 6.78 इंच की LCD पंच होल FHD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • 8849 Tank X में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर दिया गया है।
  • 8849 Tank X में 17,600mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

8849 ने बाजार में अपना नया रग्ड स्मार्टफोन 8849 TANK X लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 17,600mAh की विशाल बैटरी दी गई है जो कि सिर्फ 70 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है। इसके अलावा यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा से लैस किया गया है, जिसके साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलता है।  8849 TANK X एक ऐसा रग्ड स्मार्टफोन है जो कि प्रोफेशनल-ग्रेड प्लेटफॉर्म में प्रोजेक्शन, पावर और ड्यूरेबिलिटी प्रदान करता है। यहां हम आपको 8849 TANK X के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

8849 Tank X Price

8849 Tank X की कीमत $1049.99 (लगभग 94,929 रुपये) है, लेकिन फिलहाल यह शुरुआती बुकिंग के लिए मात्र $549.99 (लगभग 49,724 रुपये) पर उपलब्ध है। यह फोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है और 1 मार्च से कई इंटरनेशनल वेयरहाउस से इसकी ग्लोबल शिपिंग शुरू हो जाएगी।

8849 Tank X Specifications

8849 Tank X में 6.78 इंच की LCD पंच होल FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2460  पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 750 निट्स तक ब्राइटनेस है। यह डिस्प्ले कलर, क्लैरिटी और स्मूथ विजुअल्स के साथ बेहतर आउटडोर रीडिंग कैपेसिटी प्रदान करती है। इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर दिया गया है। यह अल्ट्रा एफिशिएंट बेहतर चिप गेमिंग, वीडियो और मल्टीटास्किंग में बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करती है। इसमें 220 ल्यूमेन DLP प्रोजेक्टर है, जिसका रेजोल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है। कीस्टोन करेक्शन और 4 मीटर लेजर ऑटो-फोकस के जरिए किसी भी दीवार को मिनी थिएटर में बदला जा सकता है और कहीं पर भी फिल्म या प्रेजेंटेशन देखी जा सकती है। इस फोन में विशाल 17,600mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्ज का सपोर्ट करती है, जिससे यह सिर्फ 70 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है। इस फोन में 16GB रैम के साथ 16GB वर्चुअल रैम मिलती है, वहीं 512GB तक इबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो 8849 Tank X के रियर में 50 मेगापिक्सल का सोनी AF प्राइमरी कैमरा, 64 मेगापिक्सल नाइट विजन और 8 मेगापिक्सल 3X टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल FF फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए डूयल फ्रीक्वेंसी जीपीएस (L1 + L5) है जो कि मुश्किल कंडीशन में भी बेहद तेज और सटीक लोकेशन प्रदान करता है। वहीं वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.4 से स्टेबल और फास्ट इंटरनेट मिलता है, जिसके साथ लंभी दूरी तक वायरलेस कनेक्टिविटी मिलती है। यह फुल अनलॉक डिवाइस है, जिससे ग्लोबल नेटवर्क कैरियर के साथ काम कर सकता है। इसमें 1200 ल्यूमेन कैंपिंग लाइट और इमरजेंसी वार्निंग लाइट दी गई है जो कि आउटडोर एक्टिविटी जैसे कि कैंपिंग, रात के समय या इमरजेंसी में दमदार रोशनी प्रदान करती है।

यह रग्ड स्मार्टफन एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। TANK X में प्रोजेक्टर, ड्यूल सेल बैटरी और थर्मल कंट्रोल को एडजेस्ट करने के लिए एक हाफ-बोर्ड और डबल-साइडेड इंटरनल लेआउट दिया गया है। यह फोन धूल, पानी से बचाव और हाई प्रेशर वॉश से बचाव के लिए IP68 और IP69K रेटिंग से लैस किया गया है। अपनी मजबूत बिल्ड के चलते कंस्ट्रक्शन फील्ड इंजीनियर, इमरजेंसी वर्कर और कैंपेन में काम करने वाले यूजर्स के लिए बहुत मददगार साबित होता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 180.5 मिमी, चौड़ाई 91.8, मोटाई 31.9 मिमी और वजन 750 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X9s Pro में हो सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3C से मिला सर्टिफिकेशन
  2. BYD ने भारत में लॉन्च किया Sealion 7 एनिवर्सरी एडिशन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  3. Apple को फोल्डेबल आईफोन की जोरदार डिमांड की उम्मीद, 2 करोड़ डिस्प्ले का हो सकता है ऑर्डर
  4. Samsung ने इस Rs 2.7 लाख के फोन की 3 महीने में बंद कर दी सेल! सामने आया कारण
  5. अगर आपके पास ये Xiaomi-Redmi फोन है तो बुरी खबर, कंपनी ने बंद किया सॉफ्टवेयर सपोर्ट
  6. AI स्कैम गैंग्स की हिट लिस्ट में भारत दूसरे नंबर पर, Meta की इस रिपोर्ट में सामने आया पूरा फ्रॉड गेम
  7. Vivo V70 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 35,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  8. Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर L40 Ultra AE और D20 Ultra, जानें कीमत
  9. OnePlus 15T में मिलेंगे RAM और स्टोरेज के 5 वेरिएंट्स, जल्द होगा लॉन्च
  10. इजरायल-गाजा युद्ध: 76 लाख पेट्रोल कारों के बराबर निकला कार्बन! रिपोर्ट में खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »