Jio यूज़र्स को मुफ्त मिल रहा है 10 जीबी डेटा, आप भी यूं उठाएं फायदा

Jio ने हाल ही में “Work From Home” के एड-ऑन प्लान को अपडेट किया था, जिसमें 30 दिन की वैधता दी गई है। पहले इस प्लान की वैधता आपके मौजूदा प्रीपेड प्लान पर निर्भर करती है। अब कंपनी अपने चुनिंदा यूज़र्स को मुफ्त डेटा दे रही है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 2 जून 2020 12:22 IST
ख़ास बातें
  • 5 दिन के लिए अपने ग्राहकों को मुफ्त डेटा दे रही है Jio
  • सभी ग्राहकों के लिए नहीं बल्कि चुनिंदा ग्राहकों के लिए उपलब्ध है यह ऑफर
  • इस प्लान में डेली 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है

Jio के मौजूदा डेटा के ऊपर मिलेगा अतिरिक्त 2 जीबी मुफ्त डेली डेटा

Jio एक बार फिर भारत में अपने ग्राहकों को मुफ्त में डेटा प्रदान कर रही है। इस नए कदम में कंपनी अपने ग्राहकों को डेली 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा प्रदान कर रही है, वो भी 5 दिन की वैधता के साथ। माना जा रहा है कि जियो का यह कदम कोरोनावायरस महामारी के चलते देशभर में लागू लॉकडाउन के दौरान ग्राहकों को थोड़ी राहत प्रदान करेगा। आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है कि जियो अपने ग्राहकों को मुफ्त में डेटा दे रहा हो, इससे पहले अप्रैल में भी कंपनी ने इस तरह का ऑफर निकाला था। इस ऑफर में डेली 2 जीबी डेटा मुफ्त दिया गया था, लेकिन उस वक्त इसकी वैधता 4 दिन ही थी। इसके अलावा जियो ने हाल ही में “Work From Home” के एड-ऑन प्लान को अपडेट किया था, जिसमें 30 दिन की वैधता दी गई है। पहले इस प्लान की वैधता आपके मौजूदा प्रीपेड प्लान पर निर्भर करती थी।

कुछ यूज़र्स ने OnlyTech फोरम पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी है कि उनके Jio अकाउंट में डेली 2 जीबी डेटा क्रेडिट हुआ है, वो भी बिल्कुल मुफ्त। दो यूज़र्स ने ने फोरम पोस्ट पर 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलने की जानकारी दी है, जिसकी वैलिडिटी 5 दिन की है। यानी कि जियो के इस ऑफर के तहत ग्राहक को 5 दिन तक के लिए 10 जीबी अतिरिक्त डेटा मुफ्त दिया जाएगा। हालांकि, इस ऑफर के तहते फ्री डेटा क्रेडिट करने का कोई पैटर्न नहीं है, इसे रेंडमली किसी भी यूज़र्स को दिया जा रहा है।

गौर करने वाली बात यह है कि यह आपके मौजूदा डेटा कोटा के अतिरिक्त डेली 2 जीबी डेटा मुहैया कराता है। यानी कि आपको अपने मौजूदा प्रीपेड डेटा प्लान के साथ अतिरिक्त 2 जीबी डेली डेटा मिलेगा। जैसे कि हमने बताया यह प्लान सभी यूज़र्स के लिए नहीं है केवल चुनिंदा लोगों के लिए इसे ज़ारी किया जा रहा है। अपने जियो अकाउंट में इस प्लान को देखने के लिए आप MyJio app के My Plans सेक्शन में जाएं। जहां आपको Jio Data Pack के अंदर यह अतिरिक्त डेटा उपलब्ध होगा। हालांकि, ध्यान रखें यह प्लान सभी यूज़र्स के लिए नहीं है केवल चुनिंदा लोगों को ही इसका लाभ मिलेगा।

जैसे कि हमने पहले बताया यह पहली बार नहीं है कि जियो ने अपने ग्राहकों के लिए इस तरह का डेली 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा मुफ्त उपलब्ध कराया हो, अप्रैल के अलावा, टेलीकॉम कंपनी ने साल 2018 में भी Jio Celebrations Pack के तहत कुछ इसी तरह का बेनेफिट्स प्रदान किए थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio, Jio Data Pack
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.