Jio डिजिटल पैक में हर दिन मिल रहा है 2 जीबी अतिरिक्त डेटा

Reliance Jio ने अपने प्रीपेड सब्सक्राइबर के लिए नया एड-ऑन पैक उतारा है। इसमें जियो प्रीपेड ग्राहकों को इस्तेमाल के लिए हर दिन अतिरिक्त 2 जीबी डेटा दिया जाता है।

Jio डिजिटल पैक में हर दिन मिल रहा है 2 जीबी अतिरिक्त डेटा

Jio Digital Pack मिल रहा है मुफ्त में

ख़ास बातें
  • आपके जियो नंबर पर डिजिटल पैक अपने आप ही एक्टिव होगा
  • गैजेट्स 360 को जानकारी मिली, यह एड-ऑन पैक 31 जुलाई 2018 तक उपलब्ध
  • इस एड-ऑन पैक में कोई कॉलिंग और एसएमएस सुविधा नहीं है
विज्ञापन
Reliance Jio ने अपने प्रीपेड सब्सक्राइबर के लिए नया एड-ऑन पैक उतारा है। इसमें जियो प्रीपेड ग्राहकों को इस्तेमाल के लिए हर दिन अतिरिक्त 2 जीबी डेटा दिया जाता है। बता दें कि यह 2 जीबी डेटा यूज़र द्वारा रीचार्ज कराए गए जियो पैक में मिलने वाले डेटा के अतिरिक्त है। नया एड ऑन प्लान मायजियो में अपने आप नज़र आता है। फिलहाल, इसे चुनिंदा यूज़र के लिए ही उपलब्ध कराया गया है। ये यूज़र किस पैमाने पर तय किए गए हैं, इसकी जानकारी अभी नही मिल पाई है। बता दें कि Jio digital Pack सिर्फ डेटा के लिए है। इसमे अनलिमिटेड कॉलिंग या एसएमएस की सुविधा नहींमिलती, यानी जियो यूज़र को आम रीचार्ज पैक वाले कॉलिंग और एसएमएस के फायदे मिलते रहेंगे। Jio के एक प्रतिनिधि ने गैजेट्स 360 को बताया कि यह एड-ऑन पैक 31 जुलाई 2018 तक उपलब्ध है।

अगर आपके जियो नंबर पर डिजिटल पैक एक्टिव है और आपने 399 रुपये वाले पैक से रीचार्ज कराया है तो आपको इस्तेमाल के लिए हर दिन कुल 3.5 जीबी डेटा मिलेगा। बता दें कि 399 रुपये वाला जियो प्रीपेड पैक हर दिन 1.5 जीबी 4जी डेटा और 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट पर एक कमेंट में दावा किया गया है कि कुछ यूज़र के लिए यह एड-ऑन पैक 31 जुलाई नहीं, 2 अगस्त तक उपलब्ध होगा।

इस महीने ही Reliance Jio ने Jio Phone Monsoon Hungama ऑफर पेश किया था। जियो फोन मॉनसून हंगामा ऑफर में ग्राहक अपने पुराने फीचर फोन को एक्सचेंज करके मात्र 501 रुपये में जियो फोन खरीद सकते हैं। मज़ेदार बात यह है कि यह 501 रुपये भी सिक्योरिटी डिपॉज़िट की राशि है जो तीन साल बाद ग्राहकों को वापस दे दी जाएगी। हालांकि, इस ऑफर में जियो फोन खरीदने पर ग्राहक को 99 रुपये वाले रीचार्ज पैक से एक बार में 6 महीने का रीचार्ज कराना होगा। इस तरह से ग्राहकों को प्रभावी तौर पर 501 रुपये की जगह कुल 1,095 रुपये देने होंगे। बता दें कि Jio Phone के लिए नया रीचार्ज 99 रुपये का है। इसमें ग्राहक को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, हर दिन 0.5 जीबी डेटा और 300 एसएमएस मुफ्त मिलते हैं। इसकी वैधता 28  दिनों की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Reliance Jio

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »