Jio Vivo Cricket Offer: Vivo V15 और Vivo V15 Pro के साथ होगा 10,000 रुपये का फायदा

Jio Vivo Cricket Offer: Vivo V15 और Vivo V15 Pro के साथ जियो ऑफर (Jio Offer) मिल रहा है। जानें इसके बारे में विस्तार से।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2019 10:05 IST
ख़ास बातें
  • Jio सब्सक्राइबर्स को मिलेगा कुल 10,000 रुपये का फायदा
  • प्रीपेड रीचार्ज पर मिलेगा 6,000 रुपये का कैशबैक
  • Paytm कैशबैक और Cleartrip वॉलेट कैश भी है इस ऑफर का हिस्सा

Jio Vivo Cricket Offer: Vivo V15 और Vivo V15 Pro के साथ होगा 10,000 रुपये का फायदा

Vivo V15 और Vivo V15 Pro के भारत में लॉन्च होने के बाद अब वीवो ब्रांड के इन दोनों हैंडसेट के साथ जियो ऑफर (Jio Offer) मिल रहा है। वीवो वी15 (Vivo V15) और वीवो वी15 प्रो (Vivo V15 Pro) के साथ 10,000 रुपये के बेनिफिट दिए जा रहे हैं। केवल इतना ही नहीं, रिलायंस जियो यूज़र्स (Jio) को वीवो स्मार्टफोन खरीदने पर 3.3 टीबी तक का डेटा भी दिया जाएगा। Reliance Jio ने जियो सब्सक्राइबर्स को Vivo V15 और Vivo V15 Pro पर 'Jio Vivo Cricket Offer' के अंतर्गत मिलने वाले फायदों से पर्दा उठा दिया है।

जियो वीवो क्रिकेट ऑफर (Jio Vivo Cricket Offer) में कुल 10,000 रुपये के बेनिफिट जियो यूज़र्स के लिए हैं जिसमें 6,000 रुपये रीचार्ज कैशबैक तो वहीं, अन्य फायदे पार्टनर कूपन के रूप में दिए जाएंगे जैसे कि पेटीएम (Paytm), मिंत्रा (Myntra) और क्लियरट्रिप (Cleartrip) आदि।

जियो वीवो क्रिकेट ऑफर (Jio Vivo Cricket Offer) के अंतर्गत 60 प्रतिशत के फायदे 299 रुपये के रीचार्ज पर मिलेंगे। यह प्लान प्रतिदिन 3 जीबी डेटा प्रदान करता है। हर बार रीचार्ज करने पर 150 रुपये के कैशबैक वाउचर मिलेंगे, इसका लाभ 40 बार रीचार्ज तक लिया जा सकेगा। इसका मतलब ऐसा करने पर आपको 6,000 रुपये के फायदा मिलेंगे। 4,000 रुपये के शेष बेनिफिट पार्टनर कूपन के रूप में दिए जाएंगे, आइए अब आपको इनके बारे में बताते हैं।
 

Jio Vivo Cricket Offer के अंतर्गत मिलने वाले फायदे

कैशबैक प्रति रीचार्ज : 150, वाउंचर की संख्या: 40; कुल बेनिफिट: 6,000 रुपये
Advertisement
फ्लाइट बुकिंग पर 1,000 रुपये का पेटीएम (Paytm) कैशबैक
Behrouz Biryani पर अधिकतम 100 रुपये का डिस्काउंट
Faasos पर अधिकतम 100 रुपये का डिस्काउंट
Advertisement
मिंत्रा (Myntra) पर अधिकतम 150 रुपये का डिस्काउंट
Firstcry.com पर अधिकतम 500 रुपये का डिस्काउंट
ZoomCar पर अधिकतम 1,200 रुपये का डिस्काउंट
Advertisement
Cleartrip वॉलेट में डोमेस्टिक होटल बुकिंग पर अधिकतम 750 रुपये का और इंटरनेशनल होटल बुकिंग पर अधिकतम 1,000 रुपये के फायदे मिलेंगे।

मौजूदा और नए जियो (Jio) यूजर्स जो 6 मार्च 2019 से 3 जून 2019 के बीच Vivo V15 या फिर Vivo V15 Pro स्मार्टफोन खरीदते हैं वह ही Jio Vivo Cricket offer के लिए योग्य होंगे। गौर करने वाली बात यह है कि ये बेनिफिट नॉन-ट्रांसफरेबल हैं। इसके अलावा यूजर्स को 3.3 टीबी डेटा दिया जाएगा, 299 रुपये के प्लान के साथ 3 जीबी प्रतिदिन डेटा 28 दिनों की वैधता के साथ मिलता है और यह 40 रीचार्ज तक मिलेगा। इसे अगर ट्रांसलेट करें तो यह 3,360 जीबी या कह लीजिए 3.3 टीबी डेटा बनता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive design
  • Long battery life
  • Good selfie camera
  • Bad
  • Micro-USB port
  • No Widevine L1 DRM for HD video streaming
  • No 4K video recording or stabilisation
  • Sub-par low-light photography
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी70

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Eye-catching design
  • Beautiful display
  • Good photo quality
  • Bad
  • Stuck with a Micro-USB port
  • Can’t stream HD videos on Netflix or Amazon
  • FunTouch OS needs refinement
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio, Vivo V15 Pro, Vivo V15, Jio Vivo Cricket Offer

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  6. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  7. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  9. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.