Jio Tv पर 5 साल तक फ्री में देख सकेंगे लाइव क्रिकेट मैच

Reliance Jio ने Star India के साथ साझेदारी कर ली है। Jio TV ऐप पर सभी क्रिकेट मैच लाइव देख पाएंगे। जियो टीवी यूजर ऐप पर टी-20, वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच, टेस्ट मैच और BCCI के घरेलू टूर्नामेंट मैच का सीधा लाइव प्रसारण देख सकेंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 सितंबर 2018 11:26 IST
ख़ास बातें
  • 5 सालों के लिए Jio और Star India के बीच साझेदारी
  • Jio TV ऐप पर देख पाएंगे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
  • Airtel TV ऐप पर भी होती है मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने Star India के साथ साझेदारी कर ली है। कंपनी की इस साझेदारी का सीधा फायदा रिलायंस जियो के ग्राहकों को होगा। बता दें कि यह साझेदारी अगले पांच वर्षों के लिए हुई है। यूजर्स Jio TV ऐप पर सभी क्रिकेट मैच लाइव देख पाएंगे। डील के मुताबिक, जियो टीवी यूजर ऐप पर टी-20, वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच, टेस्ट मैच और BCCI के घरेलू टूर्नामेंट मैच का सीधा लाइव प्रसारण देख सकेंगे। Star India के वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप Hotstar पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को देखा जा सकेगा। बता दें कि Airtel TV पर भारतीय क्रिकेट टीम के चुनिंदा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होती है। Jio TV ऐप पर क्रिकेट मैच देखने के लिए यूजर का जियो नंबर एक्टिव होना चाहिए। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए अलग से राशि का भुगतान नहीं करना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि जियो रीचार्ज के साथ प्राइम मेंबर्स को जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मुहैया कराती है।

जियो ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा कि ऐसा पहली बार हुआ जब क्रिकेट प्रोडक्शन, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और हाई स्पीड डेटा नेटवर्क भारतीय ग्राहकों को बेहतर क्रिकेट अनुभव देने के लिए एक साथ आए हैं। बता दें कि जियो टीवी ऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। TRAI डाटा के मुताबिक, जुलाई में 11 मिलियन नए उपभोक्ता Reliance Jio के नेटवर्क से जुड़े। स्टार इंडिया के प्रबंध निर्देशक संजय गुप्ता ने कहा, पिछले पांच वर्षों में हमने भारत में टेलीविजन और डिजिटल दोनों स्क्रीन पर खेल के अनुभव का फिर से आविष्कार किया है। स्टार इंडिया के प्रबंध निर्देशक संजय गुप्ता ने कहा, पिछले पांच वर्षों में हमने भारत में टेलीविजन और डिजिटल दोनों स्क्रीन पर खेल के अनुभव का फिर से आविष्कार किया है। रिलायंस जियो के साथ साझेदारी के बाद क्रिकेट प्रशंसकों की संख्या में वृद्धि होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio TV app, Reliance Jio, Star India, Airtel TV

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.