• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio ने लॉन्‍च किया नया प्रीपेड रिचार्ज, Swiggy पर मिलेगी फ्री फूड और ग्रॉसरी डिलिवरी, जानें डिटेल

Jio ने लॉन्‍च किया नया प्रीपेड रिचार्ज, Swiggy पर मिलेगी फ्री फूड और ग्रॉसरी डिलिवरी, जानें डिटेल

Jio Swiggy One Lite : इस रिचार्ज प्‍लान को चुनने पर यूजर्स को स्विगी की फ्री फूड डिलिवरी का 3 महीने का सब्‍सक्र‍िप्‍शन और इंस्‍टामार्ट पर फ्री डिलिवरी की सुविधा दी जाएगी।

Jio ने लॉन्‍च किया नया प्रीपेड रिचार्ज, Swiggy पर मिलेगी फ्री फूड और ग्रॉसरी डिलिवरी, जानें डिटेल

इस प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान पर रोजाना 2GB डेटा मिलता है, जो 3 महीनों के लिए वैलिड होगा।

ख़ास बातें
  • जियो ने एक नया प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान लॉन्‍च किया है
  • यह Swiggy One Lite सब्‍सक्र‍िप्‍शन के साथ आता है
  • तीन महीने तक कई फायदे मिलते हैं इस रिचार्ज पर
विज्ञापन
Jio ने एक नए प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान का ऐलान किया है। यह प्‍लान Swiggy One Lite के सब्‍सक्र‍िप्‍शन के साथ आता है। इस रिचार्ज प्‍लान को चुनने पर यूजर्स को स्विगी की फ्री फूड डिलिवरी का 3 महीने का सब्‍सक्र‍िप्‍शन और इंस्‍टामार्ट पर फ्री डिलिवरी की सुविधा दी जाएगी। साथ ही स्विगी से फूड ऑर्डर करने पर 30 फीसदी का अतिरिक्‍त डिस्‍काउंट भी दिया जाएगा। इस प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान पर रोजाना 2GB डेटा मिलता है, जो 3 महीनों के लिए वैलिड होगा।   

बुधवार को जियो ने एक प्रेस रिलीज के जरिए इस नए फेस्टिव रिचार्ज का ऐलान किया। जियो ने कहा कि उसके ग्राहकों को स्विगी पर अडिशनल डिस्‍काउंट्स के साथ-साथ फ्री फूड और ग्रॉसरी की डिलिवरी मिलेगी। यह मुमकिन होगा Swiggy One Lite के सब्‍सक्र‍िप्‍शन के साथ।  
 

कितने रुपये का रिचार्ज कराना होगा यूजर्स को 

जियो प्रीपेड रिचार्ज के साथ Swiggy One Lite का सब्‍सक्र‍िप्‍शन पाने के लिए यूजर्स को 866 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज कराना होगा। इस रिचार्ज पर रोजाना 2GB डेटा मिलता है। जो यूजर्स Jio वेलकम ऑफर से जुड़े हैं, उन्‍हें अनलिमिटेड 5जी डेटा दिया जाता है। साथ ही अनलिमिटेड लोकल वॉइस कॉल और एसएमएस की सुविधा मिलती है। 

यह प्‍लान 84 दिनों के लिए वैलिड है और यूजर्स को बिना कोई एक्‍स्‍ट्रा पैसा दिए 3 महीने का Swiggy One Lite सब्‍सक्र‍िप्‍शन मिलता है। इसके अलावा अलग- अलग डिलिवरी पर भी डिस्‍काउंट की पेशकश की जाती है। कंपनी के अनुसार, त्योहारी सीजन में इस प्लान को रिचार्ज करने पर यूजर्स के MyJio अकाउंट में 50 रुपये का कैशबैक भी दिया जाएगा। 

जियो के अन्‍य प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान्‍स की बात करें तो यूजर्स को डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार का सब्‍सक्र‍िप्‍शन फ्री दिया जा रहा है। Disney+ Hotstar के 84 दिनों की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान का प्राइस 758 रुपये है। इसमें यूजर्स को प्रति दिन 1.5 GB डेटा मिलेगा। Jio के वार्षिक प्रीपेड प्लान का प्राइस 3,178 रुपये है। इसमें प्रति दिन 2 GB का डेटा और एक वर्ष के लिए Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »