जियो समर सरप्राइज ऑफर हुआ बंद, लेकिन आप अब भी पा सकते हैं मुफ्त सेवा

विज्ञापन
Ravi Sharma, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2017 17:31 IST
ख़ास बातें
  • ट्राई के आदेश का पालन करते हुए जियो समर सरप्राइज ऑफर को रद्द कर दिया गया
  • इस तरह से रिलायंस जियो की मुफ्त सेवाओं का अंत हो गया है
  • जियो यूज़र को उम्मीद से पहले कंपनी की सेवाओं के लिए भुगतान करना होगा
ट्राई के आदेश का पालन करते हुए जियो समर सरप्राइज ऑफर को रद्द कर दिया गया है। इस तरह से रिलायंस जियो की मुफ्त सेवाओं का अंत हो गया है। जियो समर ऑफर के तहत 99 रुपये भुगतान करके जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन पाने वाले ग्राहक 303 रुपये का रीचार्ज करके तीन महीने के लिए सेवाएं पाएंगे। लेकिन ट्राई द्वारा 'समर सरप्राइज़' ऑफर पर रोक लगाए जाने के बाद कुछ जियो यूज़र को उम्मीद से पहले कंपनी की सेवाओं के लिए भुगतान करना होगा।

दूसरी तरफ, अगर आप समर सरप्राइज़ ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो देर नहीं हुई है। क्योंकि रिलांयस जियो ने इस ऑफर को पूरी तरह से वापस नहीं लिया है। रिलायंस जियो ने कहा कि इस ऑफर को वापस लेने में एक-दो दिन का वक्त लगेगा। हमने आपकी सुविधा के लिए जियो समर सरप्राइज़ ऑफर से जुड़ी सभी सवालों के जवाब देने की कोशिश की है।
Advertisement

(पढ़ें: जियो प्राइम प्लान को ऐसे करें रीचार्ज और सब्सक्राइब)
 

क्या है जियो समर सरप्राइज़ ऑफर?

रिलायंस जियो समर सरप्राइज़ ऑफर में जियो प्राइम मेंबर को एक महीने की कीमत में तीन महीने की सुविधाएं मिलती हैं। इसके लिए कम से कम 303 रुपये के पैक से रीचार्ज करना होगा। यह पैक लेने वाले यूज़र हर दिन 1 जीबी डेटा पाएंगे। इसके अलावा हर दिन 100 एसएमएस के साथ जियो ऐप इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी। वहीं, 499 रुपये वाला प्लान लेने वाले ग्राहक हर दिन 2 जीबी डेटा पाएंगे। रिलायंस जियो समर सरप्राइज़ के तहत 999 रुपये या उससे महंगे पैक से रीचार्ज करने वाले ग्राहकों को तीन महीने के लिए 100 जीबी डेटा मिलेगा। 30 जून तक मुफ्त सुविधा के बाद 1 जुलाई से आपके द्वारा चुना गया पैक काम करने लगेगा।
Advertisement
 

जियो समर सरप्राइज़ ऑफर की आखिरी तारीख क्या है?

ट्राई के नए आदेश के बाद जियो समर सरप्राइज़ ऑफर रद्द हो गया है। रिलायंस जियो ने भी इस ऑफर को वापस लेने का ऐलान कर दिया है। हालांकि, जियो समर सरप्राइज़ ऑफर पाने की आखिरी तारीख के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है। कंपनी ने सिर्फ इतना कहा कि प्रमोशनल स्कीम को चंद दिनों में वापस ले लिया जाएगा।
 

क्या आपको अब भी जियो समर सरप्राइज़ ऑफर का फायदा मिलेगा?

हां। जियो समर सरप्राइज़ ऑफर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और माय जियो ऐप के ज़रिए उपलब्ध है। अगर आप प्राइम मेंबर नहीं हैं तो सबसे पहले इस सब्सक्रिप्शन प्लान के लिए 99 रुपये का भुगतान करें। जब आप जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन के पेज पर जाएंगे तो आपको अब 99 रुपये के रीचार्ज का विकल्प नहीं नज़र आएगा। इसकी जगह आपको उन प्लान की सूची दिखेगी जिसमें आप समर सरप्राइज़ प्रमोशनल ऑफर का फायदा पा सकेंगे। इसके बाद अपनी पसंद के प्लान के बगल में दिख रहे बॉक्स पर क्लिक करें। अब बाय बटन पर क्लिक करें। अगले पेज पर आप पाएंगे कि खरीदारी वाले कार्ट में 99 रुपये वाले जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन की कीमत जोड़ दी गई है। अब आप तीन महीने के लिए मुफ्त सेवा पाने के लिए राशि का भुगतान कर दें।

हालांकि, हम आपको सुझाव देंगे कि जितनी जल्दी हो सके आप रिलायंस जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लेकर रीचार्ज करवा लें। क्योंकि अभी किसी को नहीं पता है कि रिलायंस जियो समर सरप्राइज़ ऑफर कब स्थाई रूप से वापस ले लिया जाए।
Advertisement
 

मैं जियो प्राइम मेंबर हूं, क्या मुझे जियो समर सरप्राइज़ ऑफर का फायदा मिलेगा?

अगर आप जियो प्राइम मेंबर है और 303 रुपये या उससे महंगे पैक से रीचार्ज किया है तो आपको जियो समर सरप्राइज़ ऑफर का फायदा तीन महीने के लिए मिलेगा। अगर आप जियो प्राइम यूज़र हैं और अभी तक 303 रुपये या महंगे पैक से रीचार्ज नहीं करवाया है तो जितनी जल्दी हो सके रीचार्ज करवा लें। इसके बाद ही आप 1 जुलाई तक मुफ्त सेवा का फायदा उठा सकेंगे।
 

अगर मैंने जियो सरप्राइज़ ऑफर नहीं लिया तो क्या होगा?

अगर आपने जियो समर ऑफर का फायदा नहीं उठाने का फैसला किया है तो आपको रिलायंस जियो की सभी सेवाओं के लिए भुगतान करना होगा, वॉयस कॉल को छोड़कर। 31 मार्च को कंपनी ने जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लेने की आखिरी तारीख को 15 अप्रैल तक बढ़ा दी थी। इन 15 दिनों के लिए सभी सेवाएं मुफ्त होंगी। लेकिन ट्राई ने जियो समर सरप्राइज़ ऑफर को रद्द करने का आदेश दिया था, लेकिन यह साफ नहीं है कि डेडलाइन को भी वापस लेने को लेकर कोई निर्देश था या नहीं। अगर इस फैसले को भी वापस ले लिया जाता है, तो आपको गैर प्राइम यूज़र वाली सेवाओं के लिए भुगतान करना होगा।
Advertisement
 

जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन की आखिरी तारीख क्या है?

जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन की आखिरी तारीख 15 अप्रैल ही रहेगी। क्योंकि ट्राई के आदेश इसको किसी तरह से प्रभावित नहीं करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  3. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  4. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.