• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 84 दिन तक डेली मिलेगा 3GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल और कई बेनेफिट्स, जाने Jio के इस प्लान की कीमत

84 दिन तक डेली मिलेगा 3GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल और कई बेनेफिट्स, जाने Jio के इस प्लान की कीमत

वर्क फ्रॉम होम या फिर स्टडी फ्रोम होम कर रहे वर्किंग लोगों व स्टूडेंट्स के लिए यह पैक काफी फायदेमंद रहने वाला है। डाटा के अलावा भी यह पैक ग्राहकों के लिए कई अन्य बेनेफिट्स भी लेकर आता है।

84 दिन तक डेली मिलेगा 3GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल और कई बेनेफिट्स, जाने Jio के इस प्लान की कीमत
ख़ास बातें
  • Jio के इस प्लान में मिलता है कुल मिलाकर 252GB डाटा
  • अनलिमिटेड वॉयस कॉल भी जियो के इस प्लान का हिस्सा
  • प्लान में डेली 100 फ्री एसएमएस की सुविधा भी शामिल है
विज्ञापन
यदि Jio के 84 दिन की वैधता में मिलने वाला डेली 2GB डाटा पैक आपके लिए पर्याप्त नहीं पड़ता, तो आपके पास इसी वैधता के साथ 1GB एक्सट्रा वाले प्लान का एक और विकल्प है। जी हां, कंपनी एक अन्य प्लान लेकर आती है, जिसमें ग्राहकों को डेली 2 जीबी की जगह 3 जीबी डाटा मुहैया कराया जाता है। वर्क फ्रॉम होम या फिर स्टडी फ्रोम होम कर रहे वर्किंग लोगों व स्टूडेंट्स के लिए यह पैक काफी फायदेमंद रहने वाला है। डाटा के अलावा भी यह पैक ग्राहकों के लिए कई अन्य बेनेफिट्स भी लेकर आता है। आइए जानते है इस पैक की कीमत और इसमें मिलने वाले बेनेफिट्स के बारे में।

Jio के इस प्लान में जैसे कि हमने बताया पूरे 84 दिन तक की वैधता मिलती है। जियो के 84 दिन तक की वैधता वाले प्लान काफी पॉपुलर हैं, लेकिन कंपनी कुछ समय तक 84 दिन तक की वैधता में केवल ज्यादा से ज्यादा 2GB डाटा प्रदान करती थी। लेकिन अब कंपनी डेली 5GB डाटा तक के प्लान अपने ग्राहकों के लिए लाती है। आज हम जियो के डेली 3 जीबी डाटा पैक की बात कर रहे हैं। 84 दिन की वैधता और डेली 3 जीबी डाटा के हिसाब से आपको इस प्लान में कुल मिलाकर 252 जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए मिलने वाला है। डेली डाटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps तक ही रह जाती है।

ये तो रही डाटा बेनेफिट की बात अन्य बेनेफिट्स का रूख करें, तो जियो के प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट भी मिलता है। पहले आप इसके जरिए केवल जियो टू जियो फ्री कॉल कर सकते थे, लेकिन अब आप किसी भी नेटवर्क पर 84 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा ले सकते हैं। प्लान में डेली 100 फ्री एसएमएस की सुविधा भी शामिल है।
वहीं, बात जियो के इस रीचार्ज प्लान की कीमत की करें, तो यह 999 रुपये है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Jio daily 3GB data plan, Jio prepaid recharge plan

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »