Jio ने पेश किया 601 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज वाउचर, 12 महीने तक मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा; यहां से खरीदें

इसका फायदा लेने के लिए पहले यूजर्स को Jio की आधिकारिक वेबसाइट या MyJio ऐप के जरिए 601 रुपये का डेटा वाउचर खरीदना होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 नवंबर 2024 21:11 IST
ख़ास बातें
  • Jio ने 601 रुपये का अनलिमिटेड 5G डेटा वाउचर पेश किया है
  • इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या MyJio ऐप के जरिए खरीदा जा सकता है
  • इसमें कॉलिंग या फ्री SMS जैसे बेनिफिट्स शामिल नहीं है

Photo Credit: Reliance Jio

Jio ने पूरे भारत में अनलिमिटेड 5G कनेक्टिविटी देने वाला एक नया 601 रुपये का डेटा वाउचर पेश किया है। भरपूर हाई-स्पीड डेटा बेनिफिट चाहने वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया यह प्लान लिमिटेड 5G डेटा वाले बेस प्लान के ऊपर लागू किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि इसे गिफ्ट के रूप में ट्रांसफर भी किया जा सकता है। इसमें यूजर्स को मल्टीपल वाउचर मिलते हैं, जो अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ प्रति माह 3GB 4G डेटा भी देते हैं। Jio के पोर्टफोलियो में पहले से 51 रुपये, 101 रुपये और 151 रुपये के वाउचर उपलब्ध हैं, जो अनलिमिटेड 5G डेटा देते हैं। 

Jio ने 601 रुपये का अनलिमिटेड 5G डेटा वाउचर पेश किया है। वाउचर पैन इंडिया उपलब्ध है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या MyJio ऐप के जरिए खरीदा जा सकता है। यह डेटा वाउचर है, जिसका मतलब है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए यूजर के पास पहले से एक एक्टिव प्लान होना चाहिए। वाउचर में केवल डेटा मिलता है, इसमें कॉलिंग या फ्री SMS जैसे बेनिफिट्स शामिल नहीं है। यह वाउचर उन प्लान के लिए अच्छा है, जिनमें अनलिमिटेड 5G डेटा नहीं मिलता है।

इसका फायदा लेने के लिए पहले यूजर्स को Jio की आधिकारिक वेबसाइट या MyJio ऐप के जरिए 601 रुपये का डेटा वाउचर खरीदना होगा। इसमें 51 रुपये कीमत के 12 डेटा वाउचर मिलते हैं, जिसमें अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ 3GB 4G डेटा भी मिलता है। मिलने वाला हरेक वाउचर 1 महीने के लिए अनलिमिटेड डेटा बेनिफिट देता है। वाउचर को MyJio ऐप में 'My Vouchers' सेक्शन में रिडीम किया जा सकता है।

Jio का Rs 601 डेटा वाउचर किसी अन्य Jio यूजर को गिफ्ट के रूप में ट्रांसफर किया जा सकता है। ट्रांसफर करने के बाद ये दूसरे यूजर के Jio अकाउंट में वाउचर सेक्शन में दिखाई देगा। हालांकि, एक भी वाउचर के किसी अकाउंट में एक्टिवेट होने के बाद उसे अन्य यूजर को ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है।
Advertisement

बता दें कि वर्तमान में Jio के केवल 2GB डेली डेटा प्लान में अनलिमिटेड True 5G डेटा मिलता है। ऐसे में 601 रुपये का वाउचर 1.5GB प्रति दिन वाले प्लान के लिए आदर्श है, जिनमें अनलिमिटेड 5G डेटा नहीं मिलता है।
Advertisement

यह भी ध्यान रखें कि 5G डेटा का इस्तेमाल करने के लिए डिवाइस 5G सपोर्टेड होना चाहिए। इसके अलावा, वर्तमान में देश के सभी क्षेत्रों में Jio का 5G नेटवर्क उपलब्ध नहीं है। ऐसे में यूजर केवल उन लोकेशन पर 5G डेटा इस्तेमाल कर पाएगा, जहां नेटवर्क उपलब्ध हो।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.