28 दिनों तक डेली 3GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, 5G डाटा सस्ते में दे रही Jio, जानें प्लान

Jio ने हाल ही में अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में कई प्लान जोड़े हैं।

28 दिनों तक डेली 3GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, 5G डाटा सस्ते में दे रही Jio, जानें प्लान

जियो सस्ते में कुछ प्लान्स के तहत भरपूर डेटा और अनलिमिटिड फायदे दे रही है।

ख़ास बातें
  • प्लान में यूजर को रोजाना 3GB डेटा मिलता है।
  • इस प्लान के साथ कंपनी कुल 84GB डेटा दे रही है।
  • पैक आपको JioTV, JioCinema, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी देता है।
विज्ञापन
Reliance Jio ने कुछ महीने पहले भले ही अपने प्रीपेड प्लान्स की कीमत में बढ़ोत्तरी की थी, लेकिन कंपनी Airtel, Vi जैसे ऑपरेटर्स की तुलना में अभी भी कुछ प्लान बेहद किफायती दाम में पेश करती है। ये प्लान सस्ती कीमत में भरपूर बेनिफिट यूजर के लिए लेकर आते हैं। डिजिटल जमाने में मोबाइल डेटा हर समय उपलब्ध रहना एक रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है। महंगे प्लान्स के चलते यूजर्स की इंटरनेट जरूरत पूरी नहीं हो पाती है। लेकिन जियो सस्ते में एक प्लान के तहत भरपूर डेटा और अनलिमिटिड फायदे दे रही है। आइए जानते हैं इस धांसू प्लान के बारे में। 

Jio ने हाल ही में अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में कई प्लान जोड़े हैं। इनमें एक पॉपुलर प्लान भी शामिल है। Jio अपने ग्राहकों के लिए 449 रुपये का प्लान पेश करती है। इसे MyJio App के माध्यम से, या फिर Jio Official Website से एक्टिवेट किया जा सकता है। इस प्लान में यूजर को रोजाना 3GB डेटा मिलता है। 28 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान के साथ कंपनी कुल 84GB डेटा दे रही है। 

जियो प्लान अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग बेनिफिट के साथ आता है। यानी असीमित वॉयस कॉल्स इससे की जा सकती हैं, जिससे आप अपने करीबियों से जी चाहे जितनी बातें कर सकते हैं। साथ ही रोजाना 100SMS भी इसके साथ फ्री हैं। इस प्लान की एक और खास बात यह है कि इसमें True 5G डेटा मिलता है। यानि कि अगर आपके क्षेत्र में 5G सर्विसेज मौजूद हैं, तो आप इस प्लान के साथ 28 दिनों तक सुपरफास्ट 5G इंटरनेट का आनंद ले सकते हैं। 

जियो के सस्ते रीचार्ज प्लान में शामिल यह पैक आपको JioTV, JioCinema, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी देता है। JioTV पर कई तरह के टीवी प्रोग्राम आप देख सकते हैं। JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान में शामिल है जिससे आप अपने मोबाइल पर मूवी, टीवी शो, क्रिकेट मैच आदि का मजा भी ले सकते हैं। इसके अलावा प्लान में आपको JioCloud सर्विस मिलती है जो कम इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन में काफी काम आती है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी डिटेल्स चेक कर सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »