• होम
  • टेलीकॉम
  • फ़ीचर
  • 25GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आता है Jio का ये प्लान, कीमत 250 से भी कम...

25GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आता है Jio का ये प्लान, कीमत 250 से भी कम...

खास बात यह है कि यह कंपनी का "No Daily Limit" के तहत पेश किए गए प्लान्स में से एक है, जिसमें आपको डाटा के लिए किसी प्रकार की डेली लिमिट नहीं मिलती, आप चाहें तो एक दिन में पूरा 25GB डाटा भी इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर एक दिन में 2 जीबी डाटा इस्तेमाल करके बचे हुए डाटा को बाकि 29 दिन इस्तेमाल कर सकते हैं।

25GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आता है Jio का ये प्लान, कीमत 250 से भी कम...
ख़ास बातें
  • Jio के प्लान की कीमत 247 रुपये है
  • जियो के इस प्लान में मिलती है 1 महीने की वैधता
  • जियो का ये प्लान "No Daily Limit" के तहत पेश किए गए प्लान्स में से एक है
विज्ञापन
डेली 1.5GB व 2GB डाटा प्रीपेड रीचार्ज में डेली डाटा कोटा खत्म होने के बाद कई लोग डाटा पैक का सहारा लेते हैं, जिनमें उन्हें कम से कम कीमत में एक्स्ट्रा डाटा की सुविधा प्राप्त होती है। हालांकि, कई डाटा पैक बिना किसी वैलिडिटी व बिना एक्स्ट्रा बेनेफिट्स के साथ आते हैं। ऐसे में आपको कॉलिंग और अन्य बेनेफिट्स प्राप्त करने के लिए दूसरा रीचार्ज प्लान लेना पड़ता है। लेकिन आज हम आपको Jio के एक ऐसे डाटा रीचार्ज प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें आपको ढ़ेर सारे डाटा के साथ अन्य बेनेफिट्स भी इस्तेमाल के लिए प्राप्त होंगे।

Jio के इस रीचार्ज प्लान की कीमत 247 रुपये है, जो कि 30 दिन तक की वैधता के साथ आता है। इसका मतलब यह है कि टेलीकॉम कंपनी द्वारा इस प्लान के तहत दिए जाने वाले सभी बेनेफिट्स 1 महीने तक वैध रहेंगे। अब नज़र डालते हैं डाटा प्लान के तहते मिलने वाले बेनेफिट्स पर। डाटा पैक होने के नाते इस प्लान में आपको 250 रुपये से भी कम की कीमत में कुल मिलाकर 25GB डाटा इस्तेमाल के लिए प्राप्त होगा।

खास बात यह है कि यह कंपनी का "No Daily Limit" के तहत पेश किए गए प्लान्स में से एक है, जिसका मतलब है कि इस प्लान में आपको डाटा के लिए किसी प्रकार की डेली लिमिट नहीं मिलेगी, आप चाहें तो एक दिन पूरा 25GB डाटा भी इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर एक दिन में 2 जीबी डाटा इस्तेमाल करके बचे हुए डाटा को बाकि 29 दिन इस्तेमाल कर सकते हैं।

जैसे कि हमने बताया यह डाटा पैक कई अन्य खूबियों से भी लैस है। इसके अलावा, आपको इस रीचार्ज पैक में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट्स मिलते हैं, जिसमें आप 30 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉल कर सकते हैं। साथ ही समान्य प्रीपेड रीचार्ज प्लान की तरह इस प्लान के तहत आपको डेली 100 SMS की सुविधा भी मिलती है, वो भी पूरे 30 दिन तक के लिए।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »