Jio का 2,121 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान लॉन्च, यह पुराना प्लान बंद

Jio के नए प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को जियो से जियो और लैंडलाइन पर मुफ्त असीमित वॉयस कॉल का फायदा मिलता है। इसके साथ गैर-जियो कॉलिंग के लिए इसमें 12,000 मुफ्त मिनट मिलते हैं।

Jio का 2,121 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान लॉन्च, यह पुराना प्लान बंद

Jio का लेटेस्ट प्रीपेड रीचार्ज प्लान 336 दिनों की वैधता के साथा आता है

ख़ास बातें
  • Jio के इस प्लान में 336 दिनों की वैधता मिलती है
  • प्लान में प्रति दिन 1.5 जीबी डेटा का फायदा मिलेगा
  • जियो के 2,121 रुपये प्लान में असीमित जियो से जियो वॉयस कॉल मिलती है
विज्ञापन
Reliance Jio ने नया 2,121 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जो 336 दिनों की वैधता के साथ आता है। नया रीचार्ज प्लान प्रति दिन 1.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा का फायदा देता है। इसमें अनलिमिटेड मुफ्त जियो से जियो और लैंडलाइन वॉयस कॉलिंग का फायदा भी मिलता है। 2,121 रुपये के जियो प्रीपेड रीचार्ज पैक में मिलने वाले फायदे कंपनी के 2,020 रुपये प्रीपेड प्लान से काफी मेल खाते हैं, लेकिन 2,020 रुपये का प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है, जिसे दिसंबर में "2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर" के रूप में शुरू किया गया था।
 

Rs. 2,121 Jio prepaid recharge plan details

जियो का 2,121 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान 336 दिनों के लिए प्रति दिन 1.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा का फायदा देता है। डेटा लाभ के अलावा, नया प्रीपेड प्लान ग्राहकों को जियो से जियो और लैंडलाइन पर मुफ्त असीमित वॉयस कॉल देता है। इसके साथ गैर-जियो कॉलिंग के लिए इसमें 12,000 मुफ्त मिनट मिलते हैं। प्लान में 100 एसएमएस प्रति दिन मिलते हैं। इसके अलावा, Jio एप्लिकेशन जैसे JioTV, JioCinema और JioNews का मुफ्त एक्सेस भी मिलता है।

जियो ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 2,121 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान को लिस्ट कर दिया है। इसके अलावा इस नए प्लान को गूगल पे और पेटीएम सहित कुछ अन्य थर्ड-पार्टी रीचार्ज चैनलों के जरिए भी रीचार्ज कराया जा सकता है।

Telecom Talk के मुताबिक, 2,121 रुपये के प्लान को लॉन्च करने के साथ Jio ने 2,020 रुपये के रीचार्ज प्लान को बंद कर दिया है। जैसा कि हमने ऊपर बताया कि कंपनी ने इस प्लान को दिसंबर में '2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर' के तहत लॉन्च किया था। 2,020 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान भी प्रति दिन 1.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा, असीमित मुफ्त जियो से जियो और लैंडलाइन कॉल का फायदा देता था, लेकिन इसमें 365 दिनों की वैधता मिलती थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  2. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
  4. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  5. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  6. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
  7. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  8. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
  10. iPhone 16 अगस्त में खरीदें ₹20,000 सस्ता, साल की सबसे बड़ी डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »