Jio Prime मेंबरशिप फिर एक साल के लिए मुफ्त

क्या आपके जियो प्राइम मेंबरशिप की आखिरी तारीख बढ़ी है या नहीं, यह जानने के लिए MyJio ऐप में जाएं और यहां माय प्लान्स सेक्शन की जांच करें।

Jio Prime मेंबरशिप फिर एक साल के लिए मुफ्त
ख़ास बातें
  • Reliance Jio सब्सक्राइबर्स को फायदा होगा
  • जियो प्राइम मेंबरशिप की कीमत है 99 रुपये
  • बीते साल भी जियो प्राइम मेंबरशिप मुफ्त दी गई थी
विज्ञापन
Reliance Jio ने 99 रुपये की Jio Prime मेंबरशिप एक साल और मुफ्त में देने का फैसला किया है। कंपनी ने उन सभी जियो सब्सक्राइबर्स के लिए जियो प्राइम मेंबरशिप की आखिरी तारीख का बढ़ाने का फैसला किया है, जिनके पास पहले से जियो प्राइम मेंबरशिप थी। बता दें कि जियो प्राइम मेंबरशिप यूज़र्स को जियो सिनेमा, जियो सिनेमा और जियो टीवी जैसे Reliance Jio ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा अन्य ऑफर्स भी उपलब्ध होते हैं। गौर करने वाली बात है कि यह पहला मौका नहीं है जब रिलायंस जियो ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए जियो प्राइम मेंबरशिप मुफ्त में देने का फैसला किया है। टेलीकॉम कंपनी ने बीते साल भी ऐसा ही किया था।

क्या आपके जियो प्राइम मेंबरशिप की आखिरी तारीख बढ़ी है या नहीं, यह जानने के लिए MyJio ऐप में जाएं और यहां माय प्लान्स सेक्शन की जांच करें। सेक्शन में जानकारी दी गई है कि मेंबरशिप को एक साल बढ़ाने का फैसला किया गया है।

इसमें लिखा है,"जियो प्राइम मेंबरशिप एक साल मुफ्त में एक्सेस करने के लिए आपके आवेदन को रजिस्टर कर लिया गया है। आप एक और साल के लिए जियो प्राइम के फायदे पाते रहेंगे। धन्यवाद!"
 
jio

कंपनी के इस फैसले के बाद उन सारे Reliance Jio सब्सक्राइबर्स को फायदा होगा जिनकी जियो प्राइम मेंबरशिप खत्म होने वाली थी। अब बिना किसी शुल्क के जियो यूज़र इस सुविधा का फायदा उठा सकेंगे। हालांकि, नए Reliance Jio सब्सक्राइबर्स को एक साल की मेंबरशिप के लिए 99 रुपये का भुगतान करना होगा।

जिन जियो सब्सक्राइबर्स के लिए पास जियो प्राइम मेंबरशिप है, उनके लिए ही यह सुविधा है। इसके बारे में जानकारी Telecom Talk ने सबसे पहले दी। Gadgets 360 निजी तौर पर इसकी पुष्टि कर सकता है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, बीते साल भी जियो प्राइम मेंबरशिप के लिए कंपनी ने अपने यूज़र्स से कोई शुल्क नहीं लिया था। लेकिन इस बार प्रक्रिया और आसान कर दी है। बीते साल जहां सब्सक्राइबर्स को रजिस्टर करना पड़ा था। इस बार मेंबरशिप की आखिरी तारीख अपने आप बढ़ा दी गई है।

अगर आपके पास जियो प्राइम मेंबरशिप है तो आप Jio Cinema, Jio Music और Jio TV जैसे रिलायंस जियो ऐप्स का मुफ्त में मज़ा ले सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio Prime, Jio

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  2. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  5. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  6. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  8. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  10. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »