Jio के मोबाइल रिचार्ज प्‍लान हुए महंगे, 600 रुपये तक देने होंगे ज्‍यादा

Jio Mobile Recharge Hike 2024 : जियो के मुताबिक नई कीमतें 3 जुलाई 2024 से प्रभावी हो जाएंगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 जून 2024 19:30 IST
ख़ास बातें
  • जियो ने अपने प्रीपेड और पोस्‍टपेड प्‍लान्‍स को किया रिवाइज
  • सालाना रिचार्ज प्‍लान में 600 रुपये का इजाफा
  • 3 जुलाई से प्रभावी हो जाएंगे ये बदलाव

Jio Mobile Recharge Hike 2024 : देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Jio) ने अपने प्रीपेड और पोस्‍टपेड मोबाइल रिचार्ज प्‍लान्‍स को महंगा कर दिया है।

Jio Mobile Recharge Hike : देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Jio Price hike Prepaid Postpaid Recharge Plan) ने अपने प्रीपेड और पोस्‍टपेड मोबाइल रिचार्ज प्‍लान्‍स को महंगा कर दिया है। जियो के मुताबिक नई कीमतें 3 जुलाई 2024 से प्रभावी हो जाएंगी। 28 दिनों की वैलिडिटी वाला जियो का सबसे सस्‍ता (Jio Cheapest Prepaid Recharge Plan 2024) 155 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज अब 189 रुपये का हो गया है। इसी तरह 28 दिनों की वैलिडिटी (Jio Prepaid Recharge Plan Price) वाला 399 रुपये का प्रीपेड र‍िचार्ज अब 449 रुपये का होगा। कंपनी ने सालाना प्रीपेड रिचार्ज के दाम भी बढ़ाए हैं। 2999 रुपये वाला 365 दिनों का प्रीपेड रिचार्ज अब 3599 रुपये का हो जाएगा। जियो की इस बढ़ोतरी के बाद अब एयरटेल (Airtel) और वोडा-आइडिया (Vi) अपने अपने मोबाइल रिचार्ज को महंगा कर सकती हैं। 

Jio के प्राइस से पहले ही कुछ महीनों से रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि आने वाले दिनों में ट‍ेलिकॉम कंपनियां अपने मोबाइल टैरिफ में बढ़ोतरी कर सकती हैं। गुरुवार को जियो ने इसकी शुरुआत कर दी। हालांकि कंपनी ने Gadgets360 हिंदी को बताया है कि जियो फोन (Jio Phone) के ग्राहक इससे प्रभावित नहीं होंगे। 
Advertisement
 

सबसे सस्‍ता 28 दिनों वाला रिचार्ज 34 रुपये महंगा 

Jio ने लगभग सभी रिचार्ज प्‍लान्‍स को महंगा किया है। 28 दिनों की वैलिडिटी वाला 155 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज 34 रुपये महंगा होकर 189 रुपये का हो गया है। 209 रुपये वाला 28 दिनों का प्रीपेड रिचार्ज अब 249 रुपये का होगा। 239 रुपये वाला 28 दिनों का प्रीपेड रिचार्ज अब 299 रुपये का होगा। 349 रुपये वाला 28 दिनों का प्रीपेड रिचार्ज अब 399 रुपये का होगा। 399 रुपये वाला 28 दिनों का प्रीपेड रिचार्ज अब 449 रुपये का होगा। 
 

56 दिनों की वैलिडिटी वाले नए रिचार्ज

Jio के 479 रुपये का 56 दिनों की वैलिडिटी वाला प्रीपेड रिचार्ज अब 579 रुपये का होगा। 533 रुपये वाला 56 दिनों का रिचार्ज अब 629 रुपये का होगा। 
 

84 दिनों की वैलिडिटी वाले नए रिचार्ज

Jio के 84 दिनों की वैलिडिटी वाला सबसे सस्‍ता रिचार्ज जो 395 रुपये का है, अब 479 रुपये का हो जाएगा। 666 रुपये का रिचार्ज अब 799 रुपये का हो जाएगा। 719 वाला 84 दिनों का रिचार्ज अब 859 रुपये में होगा। 999 रुपये का रिचार्ज अब 1199 रुपये का होगा। 
 

सालाना रिचार्ज प्‍लान में 600 रुपये बढ़े

Jio के 2999 रुपये का 365 दिनों की वैलिडिटी वाला  प्‍लान अब 3599 रुपये का हो जाएगा। 1559 रुपये वाला 336 रुपये का रिचार्ज प्‍लान अब 1899 रुपये का हो जाएगा। 
Advertisement
 

पोस्‍टपेड रिचार्ज में 50 रुपये बढ़ोतरी 

Jio के 299 रुपये का बिल साइकल वाला पोस्‍टपेड रिचार्ज प्‍लान अब 349 रुपये का हो गया है। इसी तरह से 399 रुपये वाला प्‍लान अब 449 रुपये का हो गया है। 
 

डेटा ऐड ऑन प्‍लान भी महंगे 

Jio के एडिशनल डेटा के लिए जो डेटा ऐड ऑन प्‍लान आते हैं, उनकी कीमत भी रिवाइज हुई है। 15 रुपये का 1जीबी डेटा वाला प्‍लान अब 19 रुपये का हो जाएगा। 25 रुपये वाला प्‍लान 29 रुपये का हो जाएगा। 61 रुपये में 6जीबी डेटा अब 69 रुपये में मिलेगा।
 

डेली डेटा में कोई बदलाव नहीं 

Jio के नए रिचार्ज की अहम बात यह है कि जियो ने किसी भी प्‍लान के साथ मिलने वाले फायदों में बदलाव नहीं किया है। यानी जो डेटा, एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा जिस भी प्‍लान में शा‍मिल थी, वह बरकरार रहेगी। अनलिमिटेड 5जी डेटा की सुविधा रोजाना 2जीबी या उससे ऊपर के प्‍लान में मिलेगी। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  4. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  8. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  9. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  10. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  2. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  3. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  5. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  6. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  7. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  9. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  10. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.