Jio डाउनलोड स्पीड में सबसे फास्ट और BSNL सबसे स्लो, जानें Airtel और Vi का हाल

रिपोर्ट का कहना है कि यदि पर्याप्त वायरलेस स्पेक्ट्रम उपलब्ध नहीं कराया गया, तो LTE और 5G तकनीकें अल्ट्रा-फास्ट स्पीड और लो-लेटेंसी देने में सक्षम नहीं होंगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 11 मार्च 2021 12:14 IST
ख़ास बातें
  • Jio ने औसत ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में 2020 के Q4 में मारी बाज़ी
  • औसत ब्रॉडबैंड स्पीड में BSNL रहा सबसे धीमा
  • Vi (Vodafone Idea) औसत मोबाइल डाउनलोड स्पीड में रहा सबसे आगे

औसत ब्रॉडबैंड डाउनलोड स्पीड के मामले में BSNL सबसे धीमा रहा है

नेटवर्क स्पीड ट्रैकर Ookla के लेटेस्ट टेस्ट रिज़ल्ट्स के अनुसार, Jio भारत में सबसे ज्यादा रेटिंग के साथ Q4 2020 में सबसे तेज़ ब्रॉडबैंड नेटवर्क प्रोवाइडर रहा है। Ookla का कहना है कि Vi (Vodafone Idea) ने पिछले साल की चौथी तिमाही (Q4 2020) के दौरान सबसे तेज मोबाइल डाउनलोड स्पीड दी और तीसरी तिमाही की तुलना में कंपनी Airtel से आगे निकल गई। सभी साउथ एशियन एसोसिएशन फॉर रीजनल कोपरेशन (SAARC) देशों में ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में भारत सबसे आगे है, लेकिन मोबाइल की स्पीड के मामले में भारत अन्य देशों से पीछे है।

Q4 2020 (साल 2020 की चौथी तिमाही) को लेकर Ookla की लेटेस्ट रिपोर्ट में सभी ऑपरेटर्स के ब्रॉडबैंड और मोबाइल नेटवर्क की परफॉर्मेंस के बारे में बताया गया है। रिपोर्ट कहती है कि Jio 3.7 रेटिंग के साथ औसत ब्रॉडबैंड डाउनलोड स्पीड में सबसे आगे है और पॉजेटिव NPS (नेट प्रमोटर स्कोर) पाने वाली एकमात्र कंपनी है। NPS ग्राहक संतुष्टि मापने का तरीका है। इसके बाद ACT ने दूसरा स्थान हासिल किया है और Airtel और Excitel क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। इसी अवधि के दौरान औसत ब्रॉडबैंड डाउनलोड स्पीड के मामले में BSNL सबसे धीमी स्पीड देने वाली कंपनी रही, वहीं Hathway की रेटिंग और NPS सबसे कम थी। SAARC देशों के बीच, 2020 में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड पर सबसे तेज औसत डाउनलोड स्पीड के मामले में भारत सबसे आगे रहा।
Advertisement

मोबाइल डेटा की बात करें तो, Vi ने Q4 2020 (2020 की चौथी तिमाही) के दौरान सबसे तेज़ मोबाइल डाउनलोड स्पीड दी। Airtel 3.1 की समान रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर आया, लेकिन NPS स्कोर कम था। Jio 2.9 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर रहा। यह ध्यान देने वाली बात है कि तीनों दूरसंचार कंपनियों में से किसी का भी एनपीएस स्कोर पॉजेटिव नहीं था। सार्क देशों में, भारत 2020 के दौरान मोबाइल डाउनलोड स्पीड में तीसरा सबसे धीमा देश था। मालदीव 2020 तक एक्टिव 5G के साथ एकमात्र सार्क देश था। सबसे तेज़ मोबाइल स्पीड के मामले में पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका और भूटान दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर थे। अफगानिस्तान सार्क देशों के बीच सबसे धीमी औसत मोबाइल डाउनलोड स्पीड वाला देश रहा।

रिपोर्ट में भारत के 5G रोलआउट रोडमैप की जानकारी भी दी गई है, जिसमें कहा गया है कि 2021 के अंत या 2022 की शुरुआत में स्पेक्ट्रम आवंटित होने के बाद Airtel की कमर्शियल 5G सर्विस रोल आउट होने के लिए तैयार होगी। कंपनी हैदराबाद में सफल परीक्षण भी कर चुकी है। वीआई इंडिया 3.3 गीगाहर्ट्ज़ - 3.6 गीगाहर्ट्ज़ बैंड में 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी का इंतजार करेगा और Jio भी अपने घरेलू O-RAN 5G नेटवर्क को रोल आउट करने के लिए तैयार हो रहा है। हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यदि पर्याप्त वायरलेस स्पेक्ट्रम उपलब्ध नहीं कराया गया, तो LTE और 5G तकनीकें अल्ट्रा-फास्ट स्पीड और लो-लेटेंसी देने में सक्षम नहीं होंगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  4. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  6. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.