Jio का खास ऑफर, एक साल के लिए फ्री मिल रहा 100GB डाटा

JioMart.com के जरिए ऑनलाइन लिया जा सकता है। एक बार 100GB डाटा खत्म हो जाने के बाद स्पीड लिमिट 64Kbps तक कम हो जाएगी। यहां बता रहे हैं कि ऑफर को कैसे एक्टिवेट किया जाए।

Jio का खास ऑफर, एक साल के लिए फ्री मिल रहा 100GB डाटा

Photo Credit: Jio

ख़ास बातें
  • रिलायंस डिजिटल स्टोर पर एक नया एचपी स्मार्ट सिम लैपटॉप खरीदें।
  • 100GB डाटा के साथ Jio Digital Life के लाभों को प्रदान करता है।
  • सफल एक्टिवेशन पर सिम को एचपी स्मार्ट सिम लैपटॉप में दर्ज कीजिए।
विज्ञापन
Jio ने  पहले स्मार्ट एलटीई लैपटॉप ऑफर का ऐलान किया है जो यूजर्स को एचपी स्मार्ट सिम लैपटॉप के साथ बिना किसी अतिरिक्त कीमत के 100GB  डाटा के साथ Jio Digital Life के फायदों का आनंद लेने में सक्षम बनाता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ऑफर चुनिंदा एचपी लैपटॉप के नए ग्राहकों के लिए लागू है और नए एचपी एलटीई लैपटॉप के साथ एक नए जियो सिम की मेंबरशिप लेने पर 365 दिनों के लिए 100GB डाटा प्रदान करता है। HP लैपटॉप मॉडल HP 14ef1003tu और HP 14ef1002tu हैं। जियो एचपी स्मार्ट सिम लैपटॉप ऑफर का लाभ रिलायंस डिजिटल स्टोर्स पर खरीदे गए एचपी स्मार्ट लैपटॉप रिलायंस डिजिटल या JioMart.com के जरिए ऑनलाइन लिया जा सकता है। एक बार 100GB डाटा खत्म हो जाने के बाद स्पीड लिमिट 64Kbps तक कम हो जाएगी। यहां बता रहे हैं कि ऑफर को कैसे एक्टिवेट किया जाए।

ऑफलाइन खरीदारी के लिए प्रक्रिया
• रिलायंस डिजिटल स्टोर पर एक नया एचपी स्मार्ट सिम लैपटॉप खरीदें।
• रिलायंस डिजिटल स्टोर के एग्जीक्यूटिव से एचपी स्मार्ट एलटीई 100GB डाटा ऑफर (FRC 505 ऑफर नाम) पर एक नई Jio SIM एक्टिव करने के लिए कहें।
• डॉक्यूमेंट के लिए अपना POI और POA डिटेल्स दें।
• सफल एक्टिवेशन पर सिम को एचपी स्मार्ट सिम लैपटॉप में दर्ज कीजिए।
• चलते-फिरते हाई-स्पीड इंटरनेट का आनंद लीजिए।

ऑनलाइन खरीदारी के लिए प्रक्रिया
• Reliance Digital या JioMart.com से एक नया  HP Smart Sim लैपटॉप ऑनलाइन खरीदें।
• एक बार लैपटॉप डिलीवर हो जाने के बाद खरीद के 7 दिनों के अंदर बिल और लैपटॉप के साथ नजदीकी रिलायंस डिजिटल स्टोर पर जाएं।
• HP Smart Sim लैपटॉप 100GB डाटा ऑफर (FRC 505) पर नए जियो कनेक्शन को एक्टिवेट करने के लिए स्टोर के ऑफिस से पूछें।
• डॉक्यूमेंटेशन के लिए अपना POI और POA डिटेल्स दें।
• सफल एक्टिवेशन पर सिम को HP Smart Sim लैपटॉप में डालें।
• अब उसके बाद हाई-स्पीड इंटरनेट का आनंद लीजिए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »