अपने स्मार्टफोन से करें Jio Fixed Line कॉल, यह है तरीका...

Jio Fiber कनेक्शन के साथ वॉयस कॉलिंग सुविधा मुफ्त है। वॉयस कॉल मुफ्त है, लेकिन इस सेवा का लुत्फ उठाने के लिए आपको ही लैंडलाइन फोन खरीदना होगा।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 3 सितंबर 2019 11:39 IST
ख़ास बातें
  • जियोकॉल ऐप के ज़रिए फिक्स्ड वॉयस कॉल
  • JioCall आपके फिक्स्डलाइन कनेक्शन को स्मार्ट बनाता है
  • जियोकॉल ऐप गूगल प्ले और ऐप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध

Jio Fixed Line Calling Service: Every Thing You Need to Know

12 अगस्त को आयोजित रियालंस इंडस्ट्रीज की सालाना आम बैठक में कंपनी के मुखिया मुकेश अंबानी ने ऐलान कर दिया था कि जियो की ब्रॉडबैंड सेवा व्यवसायिक तौर पर 5 सितंबर 2019 से उपलब्ध हो जाएगी। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि अब जियो फाइबर के ब्रॉडबैंड ग्राहक फिक्स्ड लैंडलाइन का भी लुत्फ उठा पाएंगे। जियो फिक्स्ड लाइन को मौज़ूदा सब्सक्राइबर्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है। नया कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों को भी जियो फाइबर के साथ फिक्स्ड लैंडलाइन कनेक्शन दिया जा रहा है।

मुकेश अंबानी ने कंपनी के पुराने वादे को दोहराते हुए कहा था कि जियो सब्स्क्राइबर्स को सिर्फ एक सेवा का भुगतान करना होगा। उन्हें ब्रॉडबैंड कनेक्शन के लिए शुल्क देना होगा। वॉयस कॉलिंग सुविधा मुफ्त होगी। वॉयस कॉल मुफ्त होगा, लेकिन इस सेवा का लुत्फ उठाने के लिए आपको ही लैंडलाइन फोन खरीदना होगा। जियो की ओर से सिर्फ जियो फाइबर हब डिवाइस दिया जाता है। लैंडलाइन फोन नहीं मिलता।
 

JioFixed Line एक्टिव करने का तरीका


जियो फाइबर के पुराने ग्राहक
Jio Fiber के पुराने ग्राहकों को माय जियो ऐप के ज़रिए फिक्स्ड लैंडलाइन नंबर को एक्टिव करना होगा। इसके लिए माय जियो ऐप पर जाएं। यहां  ब्रॉडबैंड कनेक्शन वाले विकल्प को चुनें। यहां रीचार्ज पर टैप करें। फिर एक पॉप-अप विंडो में ऐप द्वारा बताया जाएगा कि आपके लिए जियो कॉलिंग सेवा उपलब्ध है। अब इसे एक्टिव करने के लिए निर्देशों का पालन करें।
Advertisement


इसके लिए आपके रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी आएगा। वन टाइम पासवर्ड डालते ही जियोफिक्स्डवॉयस का रजिस्ट्रेशन होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको एसएमएस के ज़रिए अपना फिक्स्ड लैंडलाइन नंबर मिल जाएगा। माय जियो ऐप के रजिस्ट्रेशन पेज पर भी फिक्स्ड लैंडलाइन आता है। अब आप अपने जियो फाइबर डिवाइस के पिछले हिस्से पर दिए गए फिक्स्ड फोन लाइन पोर्ट से तार जोड़कर वॉयस कॉलिंग की सुविधा का फायदा उठा सकते हैं।
Advertisement
 

Jio Fixed Line सेवा हर यूज़र के लिए


जियो फाइबर के नए ग्राहकों के लिए JioFixedVoice
नए ग्राहकों के लिए जियो फाइबर कनेक्शन के साथ जियोफिक्स्ड लैंडलाइन पहले से एक्टिव रहेगा। कनेक्शन लेने के साथ जियो के सब्सक्राइबर्स को लैंडलाइन नंबर मिल जाएगा।
Advertisement
 

स्मार्टफोन से भी लिया जा सकता है जियो फिक्स्ड वॉयस सेवा का मज़ा

फिक्स्ड लैंडलाइन का मतलब है कि आप लैंडलाइन फोन से कॉल कर पाएंगे। लेकिन जियो ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए स्मार्टफोन से ही फिक्स्ड लैंडलाइन नंबर के ज़रिए कॉल करने की सुविधा दी है। ऐसा Jio4gVoice ऐप के ज़रिए संभव होता है जिसे अब कंपनी ने JioCall का नाम दे दिया है।

जियो फाइबर के साथ आप अपने फिक्स्ड लाइन नंबर से वॉयस कॉल के साथ वीडियो कॉल भी कर पाएंगे। यह जियोकॉल ऐप के ज़रिए ही संभव होगा। JioCall आपके फिक्स्डलाइन कनेक्शन को स्मार्ट बनाता है। गूगलप्ले स्टोर पर दावा किया गया है कि आप अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल फिक्स्ड लैंडलाइन से वीडियो और ऑडियो कॉल करने के लिए कर पाएंगे।
Advertisement
 
इसके लिए आपको अपने 10 डिजिटल वाले फिक्स्ड लाइन नंबर को जियोकॉल ऐप में कंफीगर करना होगा। इसके बाद आप अपने जियोकॉल ऐप में फिक्स्ड प्रोफाइल करके फिक्स्ड लाइन कॉल कर पाएंगे।

सबसे पहले अपने फोन पर जियोकॉल ऐप को गूगल प्ले और ऐप स्टोर से डाउनलोड कर लें। यहां पर ऐप को कुछ ज़रूरी पर्मिशन देने होंगे। इसके बाद जियोकॉल ऐप को सेटअप करने के तीन विकल्प मिलते हैं। पहला- जियो सिम के ज़रिए। दूसरा- जियोफाई कनेक्शन के ज़रिए और तीसरा- जियो फाइबर कनेक्शन के ज़रिए। यहां पर आपको तीसरे विकल्प को चुनना है।
 

Jio Fixed Line कनेक्शन के साथ नहीं मिलता है लैंडलाइन फोन


ऐसे करते ही आपके रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी आएगा। अब ओटीपी का इस्तेमाल कर अपने स्मार्टफोन में JioCall ऐप को रजिस्टर कर लें। जियोकॉल ऐप के इंटरफेस पर आपको सारे कॉन्टेक्ट नज़र आएंगे। आप जैसे ही किसी कॉन्टेक्ट पर क्लिक करेंगे। आपको दो विकल्प मिलेंगे- फिक्स्डलाइन कॉल और फिक्स्ड वीडियो कॉल। आप जैसे ही फिक्स्डलाइन कॉल को चुनेंगे। उस कॉन्टेक्ट को आपके मोबाइल से ही फिक्स्ड लैंडलाइन नंबर से कॉल लग जाएगा।

अब आप अपने स्मार्टफोन की मदद से फिक्स्ड लाइन से कॉल कर पाएंगे और रिसीव कर पाएंगे। बता दें कि जियोकॉल ऐप के ज़रिए फिक्स्ड लाइन नंबर से कॉल करने के लिए आपके फोन को जियोफाइबर के इंटरनेट से कनेक्ट होना चाहिए। इंटरनेट कनेक्टिविटी से बाहर आते ही जियोकॉल ऐप ऑफलाइन हो जाता है।

जियोकॉल ऐप गूगल प्ले स्टोर और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। जियोकॉल ऐप पर फिक्स्ड लाइन रजिस्टर करने के लिए जियो फाइबर कनेक्शन के साथ रजिस्टर्ड नंबर बेहद ही अहम भूमिका निभाता है। जियो फिक्स्ड लाइन से कॉल जियोकॉल ऐप से ही होगा। अगर आप फोन के डिफॉल्ट कॉलर ऐप को इस्तेमाल करते हैं तो कॉल सिम कार्ड के ज़रिए जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio Fiber, Jio Fixed Line, Jio Broadband
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  4. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  6. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  7. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  9. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.