30 दिनों तक डेली 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग वाला नया प्लान Jio ने किया लॉन्च, जानें कीमत

नए 259 रुपये के बंडल बेनिफिट्स Jio के एक अन्य 239 रुपये प्रीपेड रिचार्ज प्लान के समान हैं, लेकिन इसमें एक अलग अनुभव देने के लिए 'कैलेंडर मंथ वैलिडिटी' की पेशकश की गई है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 मार्च 2022 19:19 IST
ख़ास बातें
  • Jio का 259 रुपये प्लान "कैलेंडर मंथ वैलिडिटी" कैटेगरी में आता है
  • हर महीने की समान तारीख में होगा रिन्यू
  • प्लान के फायदे 239 रुपये के प्लान के समान हैं, लेकिन वैलिडिटी का फर्क है

Jio के 259 रुपये के इस प्लान के फायदे 239 रुपये के प्लान के समान हैं

Reliance Jio ने सोमवार को 259 रुपये का 'कैलेंडर मंथ वैलिडिटी' प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जिसमें ठीक एक कैलेंडर महीने की अवधि के लिए अनलिमिटेड डेटा और वॉयस कॉलिंग बेनिफिट्स मिलेंगे। कंपनी का कहना है कि 259 रुपये का नया जियो प्लान इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह हर महीने की एक ही तारीख को रिन्यू होगा, जिससे यूज़र्स को हर महीने सिर्फ एक रिचार्ज की तारीख याद रखने में मदद मिलेगी। इसका मतलब है कि अगर आप 259 रुपये से 5 अप्रैल को रिचार्ज करते हैं, तो आपकी अगले रिचार्ज की तारीखें 5 मई, 5 जून, इत्यादि होंगी।

जियो ने इस रिचार्ज प्लान को नए और मौजूदा दोनों यूजर्स के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनलों पर पेश किया है। यह प्लान 1.5GB डेली हाई-स्पीड डेटा एक्सेस लाता है। कोटा खत्म होने के बाद स्पीड 64Kbps तक गिर जाएगी। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल, रोज़ाना 100 फ्री SMS जैसे बेनिफिट्स भी मिलते हैं। इस प्लान की वैधता के दौरान Jio ऐप्स का स्टैंडर्ड एक्सेस भी मिलेगा।
Advertisement

नए 259 रुपये के बंडल बेनिफिट्स Jio के एक अन्य 239 रुपये प्रीपेड रिचार्ज प्लान के समान हैं, लेकिन इसमें एक अलग अनुभव देने के लिए 'कैलेंडर मंथ वैलिडिटी' की पेशकश की गई है।

Jio ने कहा है कि 259 रुपये रिचार्ज प्लान की वैधता में यूजर्स को हर महीने एक ही रिचार्ज डेट याद रखनी होगी। यह एक नियमित रिचार्ज प्लान के विपरीत है, जो एक निश्चित वैधता अवधि के साथ आता है, जिसके परिणामस्वरूप यूजर को हर महीने एक अलग तारीख में रिचार्ज कराना होता है।
Advertisement

किसी भी मौजूदा Jio प्रीपेड प्लान की तरह 259 रुपये प्लान को एक बार में कई बार रिचार्ज किया जा सकता है। एडवांस रिचार्ज प्लान एक कतार में चलता रहता है और वर्तमान सक्रिय प्लान की समाप्ति की तारीख पर अपने आप सक्रिय हो जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Jio prepaid recharge plans, Jio new plans
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  4. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  8. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  10. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.