• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio दे रही Rs 220 से भी कम में डेली 3GB के साथ 2GB फ्री! अनलिमिटिड कॉल, 100 SMS, JioCinema और बहुत कुछ!

Jio दे रही Rs 220 से भी कम में डेली 3GB के साथ 2GB फ्री! अनलिमिटिड कॉल, 100 SMS, JioCinema और बहुत कुछ!

Reliance Jio देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है जो अपने ग्राहकों के लिए लॉन्ग टर्म के साथ-साथ शॉर्ट टर्म प्लान भी पेश करती है।

Jio दे रही Rs 220 से भी कम में डेली 3GB के साथ 2GB फ्री! अनलिमिटिड कॉल, 100 SMS, JioCinema और बहुत कुछ!

Reliance Jio देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है जो अपने ग्राहकों के लिए लॉन्ग टर्म के साथ-साथ शॉर्ट टर्म प्लान भी पेश करती है।

ख़ास बातें
  • प्लान में कंपनी ने एक्स्ट्रा डेटा भी दिया है जो कि 2GB का लाभ देता है।
  • प्लान JioTV, JioCinema, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी देता है।
  • यह प्लान कम कीमत में कमाल के बेनिफिट देकर जाता है।
विज्ञापन
रिलायंस की जियो टेलीकॉम अपने यूजर्स के लिए प्रीपेड रीचार्ज की एक बड़ी रेंज पेश करती है। कंपनी के प्लान यूं तो 3500 रुपये तक भी जाते हैं लेकिन कुछ प्लान ऐसे हैं जो बेहद मामूली सी कीमत में ऐसे बेनिफिट देते हैं जो महंगे प्लान भी नहीं दे पाते हैं। आज हम आपको जियो के एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। इस प्लान में डेली बेसिस पर भरपूर डेटा है, अनलिमिटिड कॉलिंग है, और साथ में एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी हैं। आइए जानते हैं जियो के सबसे सस्ते प्लान के बारे में। 

Reliance Jio देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है जो अपने ग्राहकों के लिए लॉन्ग टर्म के साथ-साथ शॉर्ट टर्म प्लान भी पेश करती है। कंपनी का एक ऐसा ही प्लान है मात्र 219 रुपये का, जो डेली बेसिस पर 3GB डेटा के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग भी देता है। इस प्लान में कंपनी ने एक्स्ट्रा डेटा भी दिया है जो कि 2GB का लाभ देता है। इस प्लान को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट, MyJio App, या नजदीकी जियो रिटेलर से 219 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है। प्लान में 14 दिनों की वैधता मिलती है और 44GB कुल डेटा लाभ मिलता है। इस प्लान के साथ कंपनी डेली बेसिस पर 100 SMS भी फ्री दे रही है। 

यह प्लान आपको JioTV, JioCinema, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी देता है। JioTV पर कई तरह के टीवी प्रोग्राम देख सकते हैं। प्लान आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी देता है जिससे आप अपने मोबाइल पर मूवी, टीवी शो, क्रिकेट मैच आदि का मजा भी ले सकते हैं। इसके अलावा प्लान में आपको JioCloud सर्विस मिलती है जो कम इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन में काफी काम आती है। 

यह प्लान उन यूजर्स के लिए बहुत काम का है जो शॉर्ट टर्म प्लान में ज्यादा से ज्यादा बेनिफिट चाहते हैं। मसलन डेली 3GB के साथ 2GB डेटा इसमें फ्री मिलता है। साथ ही अनलिमिटिड कॉलिंग और SMS भी फ्री हैं। ऐसे में यह प्लान कम कीमत में कमाल के बेनिफिट देकर जाता है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  2. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  3. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  4. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  5. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  6. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  7. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  8. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  10. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »