• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • IPL 2023 सीजन में Jio धमाका! 84 दिनों तक डेली 3GB के साथ 40GB डेटा फ्री! अनलिमिटिड कॉल, OTT और बहुत कुछ!

IPL 2023 सीजन में Jio धमाका! 84 दिनों तक डेली 3GB के साथ 40GB डेटा फ्री! अनलिमिटिड कॉल, OTT और बहुत कुछ!

रिलायंस जियो के पॉपुलर प्लान्स में शामिल यह पैक 999 रुपये में आता है।

IPL 2023 सीजन में Jio धमाका! 84 दिनों तक डेली 3GB के साथ 40GB डेटा फ्री! अनलिमिटिड कॉल, OTT और बहुत कुछ!

Jio ने अब IPL 2023 को ध्यान में रखते हुए एक धमाकेदार प्लान पेश किया है।

ख़ास बातें
  • पर कई तरह के टीवी प्रोग्राम देख सकते हैं।
  • प्लान आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी देता है।
  • इसके साथ मिलने वाला कुल डेटा बेनिफिट 292GB है।
विज्ञापन
Reliance Jio अपनी 5G सर्विसेज का विस्तार करने के साथ ही लगातार अपने पॉपुलर प्लान्स में नए प्लान भी जोड़ती जा रही है। जियो अपने प्रीपेड के साथ ही पोस्टपेड पैक्स में भी बदलाव करती रहती है और ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले प्लान्स पेश करती है। Jio ने अब IPL 2023 को ध्यान में रखते हुए एक धमाकेदार प्लान पेश किया है। इस प्लान के साथ आपको थोक के भाव हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। इतना ही नहीं इसके साथ कई ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी कंपनी देती है। आइए इस खास प्लान के बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं। 

IPL 2023 को ध्यान में रखते हुए Jio ने अपना खास क्रिकेट प्लान (Cricket Plan) पेश किया है। इस प्लान के बेनिफिट्स जानकर आप दंग रह जाएंगे। इसमें आपको 84 दिनों की, यानि कि लगभग 3 महीने की वैधता मिलती है। प्लान में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग मिलती है। साथ में रोजाना 100SMS भी हैं। इस प्लान का सबसे बड़ा फायदा कंपनी ने डेटा के रूप में दिया है। 
c6huej9

रिलायंस जियो के पॉपुलर प्लान्स में शामिल यह पैक 999 रुपये में आता है। इसे आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट या फिर MyJio App के माध्यम से एक्टिवेट करवा सकते हैं। इस जियो प्रीपेड पैक में आपको डेली बेसिस पर 3GB डेटा मिलता है। यानि कि पूरे 252GB का फायदा आपको मिल रहा है। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती। चूंकि, यह क्रिकेट प्लान है, इसलिए कंपनी इसके साथ 40GB एक्स्ट्रा डेटा भी दे रही है। जिसके बाद इसके साथ मिलने वाला कुल डेटा बेनिफिट 292GB हो जाता है। जिससे कि आप JioCinema App पर जमकर IPL 2023 मैच का मजा ले सकते हैं। 

इसके अलावा भी इस प्लान के साथ आपको कुछ और फायदे दिए जाते हैं। यह प्लान आपको JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी देता है। JioTV पर कई तरह के टीवी प्रोग्राम देख सकते हैं। प्लान आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी देता है जिससे आप अपने मोबाइल पर मूवी, टीवी शो, क्रिकेट मैच आदि का मजा भी ले सकते हैं। JioSecurity ऐप आपके पर्सनल डेटा की सुरक्षा करता है, जो कि आजकल डिजिटल या साइबर फ्रॉड के चलते बहुत जरूरी हो गया है। इसके अलावा प्लान में आपको JioCloud सर्विस मिलती है जो कम इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन में काफी काम आती है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की ऑफिशिअल वेबसाइट पर जाकर भी इसकी डिटेल्स चेक कर सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »