• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 84 दिनों तक डेली 3GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री Netflix के साथ Jio का सस्ता रिचार्ज प्लान!

84 दिनों तक डेली 3GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री Netflix के साथ Jio का सस्ता रिचार्ज प्लान!

Jio का यह प्लान एक अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान है।

84 दिनों तक डेली 3GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री Netflix के साथ Jio का सस्ता रिचार्ज प्लान!

Jio ने अपने यूजर्स के लिए प्रीपेड प्लान्स में बड़े अपडेट किए हैं।

ख़ास बातें
  • यह प्लान यूजर को रोजाना 3GB डेटा देता है।
  • योग्य यूजर्स के लिए अनलिमिटिड 5G डेटा बेनिफिट भी दिया गया है।
  • कंपनी 84 दिनों में यूजर को 252GB इंटरनेट डेटा देती है।
विज्ञापन
Jio ने अपने यूजर्स के लिए प्रीपेड प्लान्स में बड़े अपडेट किए हैं। कंपनी अब हर तरह के यूजर के लिए जरूरत के हिसाब से प्लान पोर्टफोलियो लेकर आई है। जिसमें डेटा, वैलिडिटी, अनलिमिटिड कॉलिंग के हिसाब से प्लान्स को डिजाइन किया गया है। लेकिन हम आपको आज जियो के ऑल इन वन प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं जो कम कीमत में कमाल के बेनिफिट देता है। आपको हम जियो के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें डेली बेसिस पर भरपूर डेटा है, अनलिमिटिड कॉलिंग है, और साथ में कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं। 

Reliance Jio ने एक किफायती प्लान अपने पोर्टफोलियो में लिस्ट किया हुआ है। ज्यादा इंटरनेट डेटा चाहने वाले यूजर्स के लिए तो यह प्लान खास है ही, लेकिन OTT प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन चाहने वाले यूजर्स के लिए भी यह बहुत अफॉर्डेबल प्लान साबित हो सकता है। कंपनी का प्लान 1799 रुपये में आता है। यह प्लान यूजर को रोजाना 3GB डेटा देता है। जिसमें योग्य यूजर्स के लिए अनलिमिटिड 5G डेटा बेनिफिट भी दिया गया है। प्लान की वैधता 84 दिनों की है। इस हिसाब से कंपनी 84 दिनों में यूजर को 252GB इंटरनेट डेटा देती है।  

Jio का यह प्लान एक अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान है। इस प्लान के साथ कंपनी डेली बेसिस पर 100 SMS भी फ्री दे रही है। यह प्लान आपको OTT पर भरपूर मनोरंजन दे सकता है क्योंकि इसके साथ में Netflix, JioTV, JioCinema, JioCloud जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। Netflix पर आप अपने पसंदीदा शो, मूवी, वेब सीरीज आदि देख सकते हैं। कंपनी यहां बेसिक सब्सक्रिप्शन उपलब्ध करवा रही है। इसी के साथ, JioTV पर कई तरह के टीवी शो आप देख सकते हैं। 

JioCinema के माध्यम से आप अपने मोबाइल पर मूवी, टीवी शो, क्रिकेट मैच आदि का मजा भी ले सकते हैं। इसके अलावा प्लान में आपको JioCloud सर्विस मिलती है जो कम इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन में काफी काम आती है। यानी कि इस प्लान के साथ आपको बड़ी मात्रा में इंटरनेट डेटा, कॉलिंग, और फ्री एंटरटेनमेंट दिया जा रहा है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »