Reliance Jio के इस प्लान की वैधता 360 दिनों की, मिलेगा 360 जीबी डेटा

4,999 रुपये वाला Jio Plan को जियो की वेबसाइट को लॉन्ग टर्म पैक्स सेक्शन में लिस्ट किया गया है। अन्य प्लान की तरह से इस प्लान में भी जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त दिया जाता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 9 मार्च 2020 17:59 IST
ख़ास बातें
  • 350 जीबी 4जी डेटा खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 केबीपीएस हो जाएगी
  • 4,999 रुपये वाले पैक में मिलते हैं 12,000 मिनट गैर-जियो कॉल मिनट्स
  • 4,999 रुपये वाले Jio Plan में मिलते हैं अनलिमिटेड जियो कॉल्स
Reliance Jio के 4,999 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान की वापसी हो गई है। यह कंपनी की लंबी वैधता वाले रीचार्ज प्लान में से एक है। इस प्लान को बीते साल दिसंबर महीने में वापस ले लिया गया था। यह प्लान 350 जीबी डेटा के साथ आता है और इसकी वैधता 360 दिनों की है। इसके अलावा जियो यूज़र्स को इस प्लान में जियो से जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल और हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त भेजने की सुविधा मिलेगी। इस Jio Plan में कुल 12,000 मिनट जियो से गैर-जियो नेटवर्क पर कॉल करने के लिए मिलेंगे। 4,999 रुपये वाले रीचार्ज पैक से पहले कंपनी के पोर्टफोलियो में लंबी वैधता वाले 1,299 रुपये और 2,121 रुपये वाले प्लान पहले से मौज़़ूद हैं।

4,999 रुपये वाला Jio Plan को जियो की वेबसाइट को लॉन्ग टर्म पैक्स सेक्शन में लिस्ट किया गया है। अन्य प्लान की तरह से इस प्लान में भी जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त दिया जाता है। 350 जीबी 4जी डेटा खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 केबीपीएस हो जाएगी। नए प्लान के बारे में सबसे पहले जानकारी DreamDTH द्वारा दी गई। बताया गया है कि इस प्लान को Jio की साइट पर बीते हफ्ते शनिवार को लाइव किया गया।

लंबी वैधता वाले अन्य प्लान की बात करें तो 1,299 रुपये वाले प्लान में जियो यूज़र्स को 336 दिनों की वैधता मिलती है। प्लान में 24 जीबी 4जी डेटा मिलता है। इसके बाद डेटा की स्पीड 64 केबीपीएस हो जाती है। पहले इस प्लान को 365 दिनों की वैधता के साथ मार्केट में उतारा गया था। लेकिन बाद में वैधता 336 दिन कर दी गई। दूसरी तरफ, 2,121 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता 336 दिनों की है। इस प्लान में हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.5 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। निर्धारित डेटा खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64 केबीपीएस हो जाएगी। यूज़र्स हर दिन 100 एसएमएस भेज पाएंगे।

आप चाहें तो 4,999 रुपये वाले जियो प्लान से आधिकारिक वेबसाइट से रीचार्ज करा सकते हैं। यहां पर यूज़र्स Paytm, PhonePe, Mobikwik और अन्य पेमेंट तरीकों से प्लान से रीचार्ज करा सकते हैं। यह रीचार्ज प्लान MyJio ऐप और अन्य थर्ड-पार्टी रीचार्ज प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance, Reliance Jio, Jio Rs 4999 plan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. एक Samsung TV खरीदो, दूसरा TV फ्री पाओ! कुछ मॉडल्स के साथ मिलेगा ₹93,000 का Soundbar
  2. Moto G37, Moto G37 Power पर लिमिटेड टाइम डील! यहां मिलेंगे ₹2 हजार तक सस्ते
  3. Motorola लेटेस्ट फोन Moto G Max लॉन्च हुआ 5200mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10, Vivo T5 Pro जैसे फोन हुए 3000 रुपये तक महंगे!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 5000mAh बैटरी वाला Xiaomi फोन 10 हजार सस्ता खरीदें! आ गई धमाका डील
  2. दुनिया के पहले ट्रिलिनेयर बने Elon Musk, SpaceX के शेयर्स ने बढ़ाई वेल्थ
  3. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकता है 6.7 इंच डिस्प्ले, 5,000mAh की बैटरी
  4. 48 पैसे में बनवाओ वीडियो! लॉन्च हुआ भारत का अपना वीडियो AI मॉडल
  5. एक Samsung TV खरीदो, दूसरा TV फ्री पाओ! कुछ मॉडल्स के साथ मिलेगा ₹93,000 का Soundbar
  6. Apple के आगामी MacBook में मिल सकता है टचस्क्रीन डिस्प्ले
  7. XElectron ने लॉन्च किया 180Hz के रिफ्रेश रेट के साथ पोर्टेबल गेमिंग मॉनिटर
  8. Google का खूबसूरत Home Smart Speaker अगले हफ्ते हो सकता है लॉन्च! बड़ा खुलासा
  9. Tata Motors की Sierra EV जल्द होगी लॉन्च, 75 kWh तक हो सकती है बैटरी
  10. Flipkart June Epic Sale: Samsung Galaxy S25 Edge की कीमत हो गई आधी! सबसे बड़ा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.