Jio के 84 दिनों की वैधता वाले प्लान, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल से लेकर OTT सब्सक्रिप्शन के गजब लाभ शामिल

Jio के 1,299 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 84 दिनों तक रहती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 सितंबर 2024 10:12 IST
ख़ास बातें
  • Jio के 1,299 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा मिलता है।
  • Jio के 1,049 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है।
  • Jio के 949 रुपये वाले प्लान में रोज 2GB डाटा प्रदान किया जाता है।

Jio के 1,029 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा आता है

Photo Credit: Jio

अगर आप 84 दिनों की वैधता वाले प्रीपेड प्लान तलाश कर रहे हैं तो देश की दिग्गज कंपनी जियो के पास कई ऑप्शन मौजूद हैं। जियो 84 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा प्रदान करते हुए 5 प्रीपेड प्लान की पेशकश करता है। यहां हम आपको जियो के 949 रुपये से लेकर 1299 रुपये तक प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। आइए इन 84 दिनों की वैधता वाले प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Jio का 1,299 रुपये वाला प्लान: Jio के 1,299 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 84 दिनों तक रहती है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस प्रदान करता है। अन्य फायदों में जियो ऐप्स का मुफ्त एक्सेस शामिल है। इस प्लान में Netflix का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक कम हो जाती है।

Jio का 1,049 रुपये वाला प्लान: Jio के 1,049 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है। यह प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। यह प्लान डेली 100 एसएमएस की सुविधा देता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक कम हो जाती है। अन्य फायदों में JioTV, JioCinema और JioCloud का एक्सेस मिलता है। इस प्लान में Sony LIV और ZEE5 का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Jio का 1,029 रुपये वाला प्लान: Jio के 1,029 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा आता है। यह प्लान 84 दिनों तक चलता है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्रदान करता है। इस प्लान रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं। अन्य फायदों में JioCinema, JioTV और JioCloud का फ्री एक्सेस आता है। इस प्लान में Prime Video Mobile Edition का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक गिर जाती है।
Advertisement

Jio का 1,028 रुपये वाला प्लान: Jio के 1,028 रुपये वाले प्लान में हर दिन 2GB डाटा प्रदान किया जाता है। वॉयस कॉलिंग के लिए यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग देता है। रोजाना 100 एसएमएस दिए जाते हैं। इस प्लान की वैधता 84 दिनों तक रहती है। अन्य फायदों में JioCinema, JioTV और JioCloud का फ्री एक्सेस मिलता है। इस प्लान में Swiggy One Lite का सब्सक्रिप्शन और 50 रुपये कैशबैक मिलता है।
Advertisement

Jio का 949 रुपये वाला प्लान: Jio के 949 रुपये वाले प्लान में रोज 2GB डाटा दिया जाता है। 84 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा प्रदान करता है। जब हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म हो जाता है तो इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक गिर जाती है। अन्य फायदों की बात करें तो JioTV, JioCinema और JioCloud के एक्सेस साथ Disney+Hotstar का सब्सक्रिप्शन शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.