Jio 5G : कैसे मिलेगा इनवाइट? क्या 4G सिम में चलेगा 5G? यहां मिलेंगे सभी सवालों के जवाब

Jio ने फिलहाल 5G को पूरी तरह से शुरू नहीं किया है, इसके बजाय कंपनी पहले बीटा प्रोग्राम के तौर पर इसे टेस्ट करना चाह रही है। ऐसे में कंपनी ने एक वेलकम ऑफर शुरू किया है, जिसके तहत इनवाइट बेसिस पर यूजर्स को 5G टेस्ट करने का मौका दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2022 21:36 IST
ख़ास बातें
  • Jio दिसंबर 2023 तक, हर जिले में 5G सर्विस देने का दावा कर रही है
  • सर्विस को दिल्ली, मुंबई, वाराणसी और कोलकाता में शुरू किया गया है
  • 5G वेलकम ऑफर में 1Gbps या उससे अधिक की स्पीड मिलने का दावा किया गया है

Jio 5G सर्विस फिलहाल दिल्ल, मुंबई, वाराणसी और कोलकाता में उपलब्ध है

Jio 5G का ट्रायल दिल्ली समेत कुछ शहरों में शुरू हो चुका है। अपने यूजर्स को बेहतर तरीके से 5G सुविधा देने के लिए कंपनी ने फिलहाल एक ‘Welcome' ऑफर शुरू किया है, जिसमें कंपनी अपने चुनिंदा यूजर्स को 5G इस्तेमाल करने का मौका दे रही है। इतना ही नहीं, कंपनी इस दौरान यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा फ्री दे रही है। Jio 5G का अंतिम रोलआउट बाद में शुरू होगा, जिसके लिए फिलहाल कोई सटीक तारीख शेयर नहीं की गई है। यदि आप भी अपने जियो सिम पर 5G नेटवर्क का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो उससे पहले आपको कुछ अहम बातें जान लेनी चाहिए। इसलिए हम आपको यहां Jio 5G के वेलकम ऑफर, इसे कैसे प्राप्त किया जाए, इसकी कितनी स्पीड होगी, या इसे किन शहरों में जारी किया जा रहा है, जैसी जानकारियां नीचे उपलब्ध करा रहे हैं।

सबसे पहले हम आपको Jio 5G Welcome Offer के बारे में बताते हैं। Jio ने फिलहाल 5G को पूरी तरह से शुरू नहीं किया है, इसके बजाय कंपनी पहले बीटा प्रोग्राम के तौर पर इसे टेस्ट करना चाह रही है। ऐसे में कंपनी ने एक वेलकम ऑफर शुरू किया है, जिसके तहत इनवाइट बेसिस पर यूजर्स को 5G टेस्ट करने का मौका दिया जा रहा है। शुरुआत में यह ऑफर केवल कुछ ही शहरों में उपलब्ध है, लेकिन आने वाले समय में यह देश के कई अन्य शहरों में भी उपलब्ध होगा Jio दिसंबर 2023 तक, हर जिले में 5G सर्विस देने का दावा कर रही है।
 

Jio 5G Welcome Offer के लिए आमंत्रण कैसे प्राप्त करें?

Jio 5G वेलकम ऑफर आमंत्रण उन शहरों के यूजर्स को मिलेगा, जहां फिलहाल यह सर्विस शुरू की गई है। इसके अलावा, आपके पास एक 5G स्मार्टफोन होना जरूरी है और साथ ही आपके नंबर पर एक एक्टिव प्लान भी होना चाहिए। वर्तमान में, Jio अपने आप चुनिंदा लोगों को इनवाइट भेज रही है। फिलहाल इस इनवाइट को पाने का कोई अन्य तरीका नहीं है।
 

किन शहरों में Jio 5G Welcome Offer मिल रहा है?

शुरुआत में इस सर्विस को दिल्ली, मुंबई, वाराणसी और कोलकाता में शुरू किया गया है। इसका मतलब है कि इन शहरों में रहने वाले लोगों को सबसे पहले इनवाइट मिलेगा।
 

क्या 5G इस्तेमाल करने के लिए नया सिम लेना होगा?

Jio 5G सभी मौजूदा Jio 4G सिम कार्ड पर सपोर्ट करेगा। इस सर्विस को इस्तेमाल करने के लिए आपको नया सिम लेने की आवश्यक्ता नहीं है। यदि आपके मोबाइल फोन पर नेटवर्क सेटिंग्स में 5G सेलेक्ट नहीं है, तो आपको केवल अपने फोन की सेटिंग्स के अंदर 5G ऑप्शन को एक्टिव रखना होगा।
Advertisement
 

कितनी है Jio 5G की स्पीड?

Jio का दावा है कि 5G वेलकम ऑफर ट्रायल में शामिल यूजर्स को 1 Gbps या उससे अधिक की स्पीड मिलेगी। इसके साथ ही कंपनी ट्रायल पीरियड के दौरान यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी दे रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  3. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  4. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  4. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  5. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  6. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  8. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  9. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.