Jio की 5G सर्विस से जुड़े 21 नए शहर, 257 शहरों तक पहुंचा नेटवर्क, देखें लिस्‍ट

Jio : इनवाइटेड यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 Gbps + स्पीड पर असीमित डेटा मिलेगा और इसके लिए उन्हें सिम बदलने की भी जरूरत नहीं होगी।

Jio की 5G सर्विस से जुड़े 21 नए शहर, 257 शहरों तक पहुंचा नेटवर्क, देखें लिस्‍ट

Photo Credit: जियो का हाईस्‍पीड 5जी नेटवर्क अब 257 शहरों तक अपना कवरेज पहुंचा चुका है।

Jio : इनवाइटेड यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 Gbps + स्पीड पर असीमित डेटा मिलेगा और इसके लिए उन्हें सिम बदलने की भी जरूरत नहीं होगी।

ख़ास बातें
  • जियो का 5जी नेटवर्क तेजी से बढ़ रहा है
  • अबतक 257 शहरों में सर्विस लॉन्‍च हो गई है
  • यूजर्स को हाईस्‍पीड इंटरनेट देने का दावा कर रही कंपनी
विज्ञापन
रिलायंस जियो (Jio) ने बताया है कि उसकी 5G सर्विस 21 नए शहरों तक पहुंच गई है। जियो का हाईस्‍पीड 5जी नेटवर्क अब 257 शहरों तक अपना कवरेज पहुंचा चुका है। मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश में जियो ट्रू 5जी सेवाओं की शुरुआत की। शिमला के अलावा, हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर, नादौन और बिलासपुर में जियो ट्रू5जी सेवाओं को एकसाथ लॉन्च किया गया। 

जियो ट्रू 5जी के कवरेज एरिया में शामिल होने वाले अन्य शहर हैं - गुजरात के अंकलेश्वर और सावरकुंडला, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, रतलाम, रीवा और सागर, महाराष्ट्र के अकोला और परभणी, पंजाब के बठिंडा, खन्ना और मंडी गोबिंदगढ़, राजस्थान के भीलवाड़ा और श्री गंगानगर, सीकर और उत्तराखंड के हल्द्वानी-काठगोदाम, ऋषिकेश और रुद्रपुर। 

लॉन्च इवेंट में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह राज्य में जियो की ट्रू5जी सेवाओं के लॉन्च पर जियो और हिमाचल प्रदेश के लोगों को बधाई देते हैं। उन्‍होंने कहा कि यह लॉन्च राज्य के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। 5G सेवाएं छात्रों, व्यापारियों और पेशेवरों सहित प्रत्येक व्यक्ति के लिए ढेर सारे अवसर पैदा करेंगी। 
 
p6jmt21

इससे पर्यटन, ई-गवर्नेंस, स्वास्थ्य सेवा, बागवानी, कृषि, ऑटोमेशन, शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आपदा प्रबंधन, आईटी और मैन्युफैक्चरिंग आदि क्षेत्रों में भी मूलभूत परिवर्तन आएंगे। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि हम सभी ने महामारी के दौरान डिजिटल कनेक्टिविटी के लाभों को देखा है। 5जी सेवाओं के विस्तार से राज्य का डिजिटल ढांचा और मजबूत होगा।

इस लॉन्च पर जियो प्रवक्ता ने कहा कि जियो ट्रू 5जी विभिन्न क्षेत्रों में अनंत अवसर तो पैदा करेगा ही, राज्य के लोगों को भी डिजिटल रूप से सशक्त करेगा। 14 फरवरी 2023 से 21 शहरों में जियो उपयोगकर्ताओं को जियो वेलकम ऑफर के तहत इनवाइट किया जाएगा। इनवाइटेड यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 Gbps + स्पीड पर असीमित डेटा मिलेगा और इसके लिए उन्हें सिम बदलने की भी जरूरत नहीं होगी।

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  6. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  7. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  8. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  9. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »