Jio 5G डाउन, यहां के यूजर्स हुए परेशान, बाद में हुआ ठीक

Reliance Jio यूजर्स को खराब नेटवर्क सर्विस का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 जुलाई 2025 17:15 IST
ख़ास बातें
  • Reliance Jio यूजर्स को खराब नेटवर्क सर्विस का सामना करना पड़ा।
  • राजस्थान और गुजरात के चुनिंदा क्षेत्रों में जियो की 5G सर्विस बंद हुई।
  • सोशल मीडिया X पर यूजर्स ने नो सिग्नल के बारे में पोस्ट किया।

जियो देश भर में सबसे बड़ा नेटवर्क प्रोवाइडर है।

Photo Credit: Jio

Reliance Jio यूजर्स को खराब नेटवर्क सर्विस का सामना करना पड़ा। कल रात राजस्थान और गुजरात के चुनिंदा क्षेत्रों में जियो की 5G सर्विस बंद हो गईं, जिससे यूजर्स करीब एक घंटे तक 5G कनेक्टिविटी से दूर रहे। नेटवर्क में खराबी शाम 7 बजे के आसपास शुरू हुई, जिसमें यूजर्स ने अपने मोबाइल पर सिग्नल पूरी तरह से गायब होने की जानकारी दी। यह दिक्कत सिर्फ 5G यूजर्स तक ही सीमित थी, जबकि 4G सर्विस समान रहीं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
 
सोशल मीडिया X पर यूजर्स ने नो सिग्नल के बारे में पोस्ट करना शुरू कर दिया और #JioDown कुछ समय के लिए ट्रेंड करने लगा। इस दौरान यूजर्स ने X पर अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज की, जिसमें लोगों ने अपनी परेशानी को जाहिर किया। इस दौरान प्रभावित यूजर्स के लिए कोई कॉल या मोबाइल इंटरनेट काम नहीं कर रहा था। देर शाम तक सर्विस फिर से शुरू हो गईं और अधिकतर यूजर्स ने कंफर्म किया कि उनके 5G नेटवर्क फिर से बहाल हो गए हैं। डाउनडिटेक्टर पर 80 प्रतिशत यूजर्स ने नो सिग्नल, 14 प्रतिशत ने मोबाइल इंटरनेट और 6 प्रतिशत ने मोबाइल फोन की शिकायत दर्ज की। अब तक कुल 15,195 यूजर्स ने शिकायत दर्ज की थी।
 


Jio यूजर्स को पहले भी आ चुकी है दिक्कत


आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब Jio यूजर्स को सर्विस संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। 16 जून, 2025 को इसी प्रकार के रुकावट ने केरल भर में 5G यूजर्स को प्रभावित किया था। इससे पहले 17 सितंबर, 2024 को Jio को अपने IDC डाटा सेंटर में आग लगने के चलते देश भर में एक बड़ी रुकावट का सामना करना पड़ा था, जिससे पूरे भारत में लाखों यूजर्स प्रभावित हुए थे।
Advertisement

 


अन्य नेटवर्क कंपनियों को भी हुई थी दिक्कत


Advertisement
सिर्फ Jio ही नहीं बल्कि अन्य टेलीकॉम कंपनियों के नेटवर्क भी कुछ समय से प्रभावित हुए। हाल ही में अन्य टेलीकॉम कंपनियों को भी हाल के महीनों में नेटवर्क में दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। Airtel का नेटवर्क 13 मई, 2025 को तमिलनाडु के कई इलाकों में डाउन हो गया था, जिससे कॉलिंग और मोबाइल डाटा सर्विसमें बाधा हुई। Vodafone Idea के यूजर्स ने 18 अप्रैल, 2025 में नेटवर्क में दिक्कतों का सामना किया, जहां अधिकतर मेट्रो शहरों से शिकायतें आ रही हैं। अभी तक जियो ने नेटवर्क में दिक्कतों के चलते के आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio Network, Reliance Jio, 5G, Rajasthan, Gujarat

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.