Jio ने बढ़ाया 5G नेटवर्क का दायरा, उत्तराखंड के देहरादून में शुरू की सर्विस

कंपनी देश भर में तेजी से 5G सर्विसेज को रोलआउट कर रही है। उसने बताया है कि देहरादून में 5G नेटवर्क उपलब्ध कराने वाला जियो इकलौता ऑपरेटर है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 जनवरी 2023 09:28 IST
ख़ास बातें
  • जियो की 5जी इंटरनेट सर्विस देहरादून में लॉन्‍च
  • उत्तराखंड में सर्विस लॉन्‍च करने वाला पहला ऑपरेटर बना
  • वेलकम ऑफर के तहत इनवाइट किए जाएंगे यूजर्स

11 जनवरी से देहरादून में जियो यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर दिया जाएगा।

रिलायंस जियो (Jio) ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अपनी ट्रू 5G सेवाओं की शुरुआत का ऐलान कर दिया है। कंपनी देश भर में तेजी से 5G सर्विसेज को रोलआउट कर रही है। उसने बताया है कि देहरादून में 5G नेटवर्क उपलब्ध कराने वाला जियो इकलौता ऑपरेटर है। 11 जनवरी से देहरादून में जियो यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर दिया जाएगा। ऑफर के तहत यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।

जियो के 5जी लॉन्‍च पर टिप्पणी करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देहरादून में जियो ट्रू 5G के लॉन्च पर वह लोगों को बधाई देते हैं। 5G का लॉन्च होना उत्तराखंड और यहां के लोगों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे सभी को काफी फायदा होगा। उन्‍होंने कहा कि राज्य में मोबाइल और डेटा कनेक्टिविटी पहुंचाने में जियो हमेशा आगे रही है। 
Advertisement

जियो का कहना है कि 5G सर्विस के शुरू होने से छात्रों, व्यवसायियों, आईटी और स्वास्थ्य सेवाओं सहित आम लोगों, कृषि, शिक्षा, चिकित्सा, सूचना प्रौद्योगिकी और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों को नए अवसर व रोजगार का लाभ मिलेगा। 5G नेटकर्व लोगों और सरकार को रियल टाइम में जुड़े रहने में सक्षम बनाएगा।

जियाे ने बताया है उत्तराखंड में उसका नेटवर्क राजधानी देहरादून से लेकर भारत-तिब्बत सीमा पर देश के आखिरी भारतीय गांव माणा तक मजबूत है। राज्य में जियो इकलौता ऑपरेटर है, जो चार धामों और 13,650 मीटर की ऊंचाई पर स्थित श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे में भी अपनी सर्विस पहुंचा रहा है। 
Advertisement

जियो तेजी के साथ अपनी 5जी सर्विसेज को लॉन्‍च कर रहा है। इस सप्‍ताह की शुरुआत में कंपनी ने आगरा, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, तिरुपति, नेल्लोर, कोझीकोड, त्रिशूर, नागपुर और अहमदनगर में भी अपनी 5G सेवाएं लॉन्‍च कीं। इनमें से ज्यादातर शहरों में 5G सर्विसेज को लॉन्च करने वाला रिलायंस जियो पहला और इकलौता सर्विस प्रोवाइड बन गया है।  
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  2. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  9. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  10. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.