Jio का अनलिमिटेड इंटरनेट वाला गजब प्लान, Netflix, Amazon और Hotstar बिलकुल फ्री

जियो के 888 रुपये वाले इस ब्रॉडबैंड प्लान में 30 Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा दिया जाता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2025 13:01 IST
ख़ास बातें
  • Jio के 888 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान में 30 Mbps स्पीड से डाटा मिलता है।
  • जियो के 888 रुपये वाले इस ब्रॉडबैंड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।
  • जियो के 888 रुपये वाले इस ब्रॉडबैंड प्लान में 1000+ टीवी चैनल मिलते हैं।

Jio किफायती टेलीकॉम प्लान प्रदान करता है।

Photo Credit: Jio

अगर आप अपने घर पर कोई नया ब्रॉडबैंड प्लान लगाने का सोच रहे हैं, जिसमें आपको केबल टीवी लगाने के झंझट से छुटकारा मिले, ओटीटी के फायदे मुफ्त मिले और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ इंटरनेट की सुविधा भी हो तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। जी हां आज हम जियो के एक ऐसे ही ब्रॉडबैंड प्लान की बात कर रहे हैं, जिसमें डाटा तो ज्यादा तेज स्पीड से नहीं चलता है, लेकिन अन्य सभी फायदे बहुत ही गजब के हैं। खास बात यह है कि इस प्लान में सिर्फ 888 रुपये प्रति माह के हिसाब से खर्च आएगा, लेकिन फायदे इतने होंगे कि आपको ये खर्च बहुत कम लगेगा। आइए  Jio के इस ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Jio का 888 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान:
जियो के 888 रुपये वाले इस ब्रॉडबैंड प्लान में 30 Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा दिया जाता है। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वहीं केबल लगाने के झंझट से छुटकारा प्रदान करते हुए यह प्लान ऑन डिमांड 1000+ TV चैनल प्रदान करता है। ओटीटी फायदों की बात करें तो इसमें नेटफ्लिक्स (बेसिक), अमेजन प्राइम लाइट, यूट्यूब प्रीमियम, जियो हॉटस्टार, सोनी लिव, जी5, सन एनएक्सटी, होइचोई, डिस्कवरी+, टाइम्सप्ले, तरंगप्लस, इरोस नाउ, लायंसगेट प्ले, शेमारूमी और ईटीवी विन का मुफ्त सब्सक्रिप्शन शामिल किया गया है।

यह प्लान 12 महीने की बिलिंग साइकल के साथ आता है। लॉन्ग टर्म प्लान बेनिफिट के तौर पर 30 दिनों की अतिरिक्त वैधता मिलती है। एयरफाइबर के साथ 1000GB तक हाई-स्पीड डाटा मिलता है, जिसके बाद 64Kbps की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट चलता है। बंडल में शामिल अमेजन प्राइम लाइट सब्सक्रिप्शन 2 साल के लिए वैध है। 888 रुपये प्रति माह के हिसाब से 12 महीने के लिए इस प्लान की कीमत 10,656 रुपये बैठती है। इस प्लान की कीमत पर जीएसटी अतिरिक्त है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio, Jio 365 Days Plan

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.