Mobile Internet Speed in India: इंटरनेट स्पीड में भारत ने ईरान, स्पेन को पछाड़ा! 4 पायदान चढ़कर इस रैंक पर आया देश

Ookla के Speedtest Global Index में भारत पिछले कुछ महीनों के भीतर कई पायदान ऊपर चढ़ आया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 मई 2023 10:45 IST
ख़ास बातें
  • ग्लोबल स्पीड टेस्ट इंडेक्स में भारत की रैंक तेजी से सुधरी है
  • दिल्ली, बैंगलुरू और हैदराबाद जैसे शहरों में इसमें अच्छा खासा सुधार आया है
  • नवंबर में भारत मोबाइल डेटा स्पीड के मामले में 105वें नम्बर पर था

Ookla के Speedtest Global Index में भारत पिछले कुछ महीनों के भीतर कई पायदान ऊपर चढ़ आया है।

Photo Credit: t3.com

भारत में 5G सर्विसेज अक्टूबर 2022 में शुरू की गईं थीं, जिसके बाद से ग्लोबल स्पीड टेस्ट इंडेक्स में भारत की रैंक तेजी से सुधरी है। भारत में औसत मोबाइल डेटा स्पीड पिछले कुछ महीनों में काफी बढ़ गई है जिसका ताजा अपडेट Ookla Speedtest Global Index ने दिया है। मोबाइल डेटा स्पीड के साथ ही फिक्स्ड ब्रॉडबैंड की स्पीड में भी यहां सुधार दर्ज किया गया है। इससे पहले ऊकला की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत में मोबाइल डेटा स्पीड में 115% की बढ़ोत्तरी हुई है। 

Ookla के Speedtest Global Index में भारत पिछले कुछ महीनों के भीतर कई पायदान ऊपर चढ़ आया है। सितंबर 2022 में भारत यहां 118वें नम्बर पर था। उसके बाद जनवरी 2023 में इसका स्थान 69वां हो गया। उसके बाद यह हाल ही में 64 वें नम्बर पर पहुंचा और अब 4 पायदान और ऊपर चढ़कर 60 वें स्थान पर पहुंच गया है। फिक्स्ड ब्रॉडबैंड की स्पीड में बढ़ोत्तरी हुई है। यहां वैश्विक स्तर पर देश की रैंक पहले जहां 84 थी, अब यह 83 हो गई है। 

Photo Credit: Ookla

रिपोर्ट कहती है कि मोबाइल और ब्रॉडबैंड, दोनों के लिए ही औसत स्पीड भारत में काफी बढ़ी है। खासकर दिल्ली, बैंगलुरू और हैदराबाद जैसे शहरों में इसमें अच्छा खासा सुधार आया है। इस बढ़ोत्तरी के पीछे 5G का हाथ माना जा रहा है। नवंबर में भारत जहां विश्व में मोबाइल डेटा स्पीड के मामले में 105वें नम्बर पर था, यह तीन महीने के भीतर यानि कि फरवरी में 67वें स्थान पर आ चुका था। 

अन्य देशों की बात करें तो रिपोर्ट कहती है, सेनेगल ने 16 पायदानों की बढ़ोत्तरी की है। वहीं, बहरेन ने 14 पायदानों का उछाल लिया है। सिंगापुर इस मामले में नम्बर एक पर बना हुआ है। भारत ने उरूग्वे, ईरान, स्पेन और तुर्किये जैसे देशों को पीछे छोड़ दिया है। भारत का मुकाबला अब मोरक्को, थाईलैंड, साउथ अफ्रीका और जापान जैसे देशों से है। जापान यहां 54वें स्थान पर है जबकि ब्राजील इससे एक कदम आगे 53वें पायदान पर है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.