• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • मोबाइल इंटरनेट स्पीड में भारत 18वें रैंक पर पहुंचा, पड़ोसी देश का क्या है हाल? जानें

मोबाइल इंटरनेट स्पीड में भारत 18वें रैंक पर पहुंचा, पड़ोसी देश का क्या है हाल? जानें

5G के लॉन्च से पहले, सितंबर 2022 में, भारत 13.87 Mbps की औसत डाउनलोड स्पीड के साथ Ookla स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स में 188वें स्थान पर था।

मोबाइल इंटरनेट स्पीड में भारत 18वें रैंक पर पहुंचा, पड़ोसी देश का क्या है हाल? जानें

Photo Credit: Pexels

ख़ास बातें
  • 5G के लॉन्च से पहले भारत 188वें पर था
  • जनवरी 2024 में भारत में औसत मोबाइल डाउनलोड स्पीड 99.03 Mbps थी
  • लिस्ट में UAE इस महीने भी 302.38 Mbps औसत स्पीड के साथ टॉप पर था
विज्ञापन
ग्लोबल लेवल पर मोबाइल नेटवर्क डाउनलोड स्पीड के मामले में भारत ने तीन पायदान ऊपर आते हुए 18वां रैंक हासिल किया है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण हालिया वर्षों में 5G नेटवर्क के बेहद तेज डिस्ट्रिब्यूशन हो सकता है। Ookla हर महीने अपनी 'स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स' रिपोर्ट जारी करता है। इस रिपोर्ट में देशों को उनके द्वारा दी जा रही औसत डाउनलोड स्पीड के आधार पर रैंक किया जाता है। हालांकि, ब्रॉडबैंड डाउनलोड स्पीड के मामले में देश दो पायदान नीचे खिसकते हुए 87वें स्थान पर है।

जनवरी 2024 में Ookla की स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स रिपोर्ट में भारत 18वें स्थान पर रहा। भारत ने महीने दर महीने 3 रैंक की छलांग लगाई और अब टॉप 20 देशों में शामिल हो गया है। मोबाइल डाउनलोड स्पीड के मामले में देश महीने-दर-महीने तेजी से टॉप 10 की तरफ बढ़ रहा है। भारत में जनवरी महीने में औसत मोबाइल डाउनलोड स्पीड 99.03 Mbps थी।

लिस्ट में UAE जनवरी महीने में भी 302.38 Mbps औसत स्पीड के साथ टॉप पर था। वहीं, टॉप 3 में अन्य दो देश भी अरब देश थे, जिनमें दूसरे स्थान पर 285.84 Mbps स्पीड के साथ कतर और तीसरे स्थान पर 196.94 Mbps के साथ कुवेत था। इसके बाद चौथे स्थान पर 164.58 Mbps स्पीड के साथ चीन बना हुआ था और पांचवे स्थान पर डेनमार्क था। बता दें कि पिछले कई महीनों से इन पांच देशों ने अपनी जगह एक समान बनाई हुई है।

टॉप 10 की रेस में अभी भारत कनाडा, स्वीडन, बुलगेरिया, मकाउ, फिनलैंड, अमेरिका और साउदी अरब से पीछे है।

5G के लॉन्च से पहले, सितंबर 2022 में, भारत 13.87 Mbps की औसत डाउनलोड स्पीड के साथ Ookla स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स में 188वें स्थान पर था।

हालांकि, ब्रॉडबैंड डाउनलोड स्पीड के मामले में देश खासा तरक्की नहीं कर रहा है। जनवरी महीने के ग्लोबल इंडेक्स के अनुसार, भारत लिस्ट में 87वें स्थान पर था। यह महीने-दर-महीने दो पायदान नीचे आया है। इंडेक्स के मुताबिक, जनवरी महीने में भारत में औसतन ब्रॉडबैंड डाउनलोड स्पीड 60.45 Mbps थी।

ब्रॉडबैंड के मामले में हमारा पड़ोसी देश चीन 259.70 Mbps स्पीड के साथ पांचवे स्थान पर था। यदि आप इस लिस्ट में पाकिस्तान को खोजना चाह रहे हैं, तो बता दें कि मोबाइल इंडेक्स पर पाकिस्तान 16.71 Mbps औसत स्पीड के साथ 124वें स्थान पर था और ब्रॉडबैंड लिस्ट में 13.95 Mbps स्पीड के साथ150वें स्थान पर था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. YouTube की छुट्टी? चीन का Bilibili हुआ इंटरनेशनल, 1,000 Views पर मिलेंगे ₹66!
  2. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  3. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  4. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  5. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  6. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  7. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  8. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  9. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »