• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • PM मोदी ने कहा, भारत में जल्‍द होगी 5G सेवाओं की शुरुआत, मिलेगा 10 गुना तेज इंटरनेट

PM मोदी ने कहा, भारत में जल्‍द होगी 5G सेवाओं की शुरुआत, मिलेगा 10 गुना तेज इंटरनेट

प्रधानमंत्री ने इलेक्ट्रॉनिक चिप्स को बढ़ावा देने, 5G से देश में प्रौद्योगिकी के विकास, गांवों में ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) नेटवर्क बिछाने और कॉमन सर्विस सेंटर्स के जरिए गांवों में डिजिटल उद्यमिता को सक्षम करने जैसे विषयों पर भी अपने विचार रखे।

PM मोदी ने कहा, भारत में जल्‍द होगी 5G सेवाओं की शुरुआत, मिलेगा 10 गुना तेज इंटरनेट

इस महीने की शुरुआत में सरकार ने 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी की थी।

ख़ास बातें
  • पीएम ने कहा, हम 5G के युग की ओर कदम बढ़ा रहे हैं
  • हम हर गांव में ऑप्टिकल फाइबर ले जा रहे हैं
  • कॉमन सर्विस सेंटरों के गांवों में विकसित होने पर भी जताई खुशी
विज्ञापन
देश में बहुत जल्‍द 5G सेवाओं की शुरुआत होगी। यह 10 गुना फास्‍ट और लैग-फ्री कनेक्टिविटी ऑफर करेगी। लाल किले की प्राचीर से सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बात कही। वह आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने इलेक्ट्रॉनिक चिप्स को बढ़ावा देने, 5G से देश में प्रौद्योगिकी के विकास, गांवों में ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) नेटवर्क बिछाने और कॉमन सर्विस सेंटर्स के जरिए गांवों में डिजिटल उद्यमिता को सक्षम करने जैसे विषयों पर भी अपने विचार रखे। उन्‍होंने कहा कि अब हम 5G के युग की ओर कदम बढ़ा रहे हैं... लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हम हर गांव में ऑप्टिकल फाइबर ले जा रहे हैं। पीएम ने कहा कि उन्‍हें खुशी है कि भारत के 4 लाख कॉमन सर्विस सेंटर गांवों में विकसित हो रहे हैं। 

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में सरकार ने 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी की थी। इसमें मुकेश अंबानी की जियो (Jio), सुनील मित्तल की अगुवाई वाली भारती एयरटेल (Airtel) गौतम अडानी की एक कंपनी और वोडाफोन-आइडिया (Vi) ने भाग लिया था। करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये के स्‍पेक्‍ट्रम की नीलामी हुई थी। 

5G नेटवर्क ‘अल्ट्रा-लो लेटेंसी' कनेक्शन को पावर देने के अलावा, कुछ ही सेकंड में मोबाइल पर फुल-लेंथ हाई-क्‍वॉलिटी वीडियो और मूवी डाउनलोड करने की इजाजत देता है। ई-हेल्‍थ, कनेक्‍टेड वीकल्‍स, ऑगमेंटेड रिएलिटी, मेटावर्स, एडवांस्‍ड क्‍लाउड मोबाइल गेमिंग समेत कई क्षेत्रों को यह सक्षम करेगा।  

एयरटेल पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वह इस महीने देश में 5G सेवाओं को लॉन्‍च कर देगी। कंपनी ने कहा है कि वह मार्च 2024 तक सभी शहरों और प्रमुख ग्रामीण इलाकों में भी इस सर्विस को पहुंचा देगी। देश का सबसे बड़ा टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर जियो (Jio) भी तैयारी में जुटी हुई है। देश के एक हजार शहरों तक 5G कवरेज पहुंचाने की उसकी तैयारी पूरी हो गई है। 

पीएम मोदी ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और उनका मंत्र 'जय जवान जय किसान' देश के लिए प्रेरणा है। उन्‍होंने याद दिलाया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसमें "जय विज्ञान (विज्ञान)" जोड़ा लेकिन अमृतकाल के लिए एक और आवश्यकता है और वह है ‘जय अनुसंधान (शोध)'। इसके बाद उन्‍होंने ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान' का नारा दिया। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »