Idea की Airtel और Jio को चुनौती, 249 रुपये में 56 जीबी डेटा वाला प्रीपेड पैक लॉन्च

निजी टेलीकॉम कंपनी Idea ने Jio से मुकाबला करने के लिए 249 रुपये का नया प्रीपेड पैक उतारा है। 249 रुपये वाले इस पैक में यूज़र को 2 जीबी 3जी/4जी डेटा हर दिन मिलेगा।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2018 11:03 IST
ख़ास बातें
  • Idea ने Jio से मुकाबला करने के लिए 249 रुपये का प्लान उतारा
  • 249 रुपये वाले इस पैक में यूज़र को मिलेगा कुल 56 जीबी डेटा
  • इस प्रीपेड पैक की वैधता 28 दिन होगी

Idea 249 Pack

निजी टेलीकॉम कंपनी Idea ने Jio से मुकाबला करने के लिए 249 रुपये का नया प्रीपेड पैक उतारा है। 249 रुपये वाले इस पैक में यूज़र को 2 जीबी 3जी/4जी डेटा हर दिन मिलेगा। इसके अलावा असीमित वॉयस कॉल, एसएमएस का लाभ भी पैक में शामिल है। इस प्रीपेड पैक की वैधता 28 दिन है। यानी, यूज़र को इस पैक के ज़रिए कुल 56 जीबी डेटा मिलेगा। वॉयस कॉल की सीमा हर दिन 250 मिनट रहेगी और साप्ताहिक सीमा 1000 मिनट होगी। बता दें कि यह पैक वर्तमान में चुनिंदा सर्कल में ही लागू हुआ है। बाद में इसका विस्तार किया जाएगा।

वहीं, दूसरी तरफ एयरटेल का हाल में लॉन्च हुआ 249 रुपये वाला प्लान भी समान लाभ के साथ आता है। इसमें यूज़र को 2 जीबी 3जी/4जी डेटा हर दिन दिया जाता है। 28 दिन की वैधता वाले इस प्लान में यूज़र को 100 एसएमएस प्रतिदिन व असीमित वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है। साथ ही रिलायंस जियो का 198 रुपये वाला प्लान भी इस मुकाबले में शामिल है। इसमें यूज़र को 28 दिन के लिए 2 जीबी डेटा हर दिन, असीमित वॉयस कॉलिंग और मुफ्त एसएमएस की सुविधा दी जाती है। ध्यान देने वाली बात है कि आइडिया के 249 वाले पैक में दैनिक और साप्ताहिक सीमाएं हैं, जबकि एयरटेल और जियो के प्लान में ऐसा नहीं है। इस दिशा में वोडाफोन के पैक का इतंज़ार है।
Advertisement

आइडिया के पोर्टल पर 357 रुपये वाले पैक का ज़िक्र किया गया है, जो वर्तमान में समान लाभ देता है। अनुमान लगाया गया है कि नया प्लान लागू होते ही 357 वाला प्लान हटा लिया जाएगा। प्रीपेड यूज़र के लिए आइडिया ने हाल में 5 जीबी हर दिन डेटा वाला पैक भी उतारा था। 998 रुपये वाले इस पैक में यूज़र को डेटा के अलावा 100 एसएमएस प्रतिदिन, असीमित वॉयस कॉल का लाभ दिया जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Idea Cellular, Idea 249, Airtel, Jio, Telecom, India, Best Prepaid Packs
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  2. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  3. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  6. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  7. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  10. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.