Idea के सभी पोस्टपेड प्लान Vodafone Red प्लान में बदले गए, जानें पूरा मामला

Vodafone Idea ने यह भी जानकारी दी है कि आइडिया निर्वाणा से वोडाफोन रेड प्लान में स्थानांतरित ग्राहक को नोटिफिकेशन और अलर्ट आदि ज़ारी किया जाएगा। वोडाफोन कॉल सेंटर की ग्राहक सेवा में भी सुधार किया गया है।

Idea के सभी पोस्टपेड प्लान Vodafone Red प्लान में बदले गए, जानें पूरा मामला
ख़ास बातें
  • साल 2018 में हुआ था Vodafone Idea विलय
  • आइडिया निर्वाणा और वोडाफोन रेड प्लान में मिलते हैं लगभग एक जैसे लाभ
  • वोडाफोन आइडिया ग्राहकों को Red Family सब्सक्रिप्शन भी प्रदान करता है
विज्ञापन
Vodafone Idea ने बुधावर को ऐलान किया है कि उन्होंने Idea Nirvana पोस्टपेड सब्सक्राइबर्स के लिए स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी कर ली है और इसके बाद अब वह भी अब Vodafone Red Brand के तहत आएंगे। आपको बता दें, इसकी घोषणा फरवरी में की गई थी जो अब जुलाई में जाकर पूरी हुई है, इसका उद्देश्य देश में वोडाफोन और आइडिया दोनों पोस्टपेड ग्राहकों को एक जैसा अनुभव प्रदान करना है। वोडाफोन आइडिया ने माइग्रेशन की प्रक्रिया को मुंबई में शुरू किया है, हालांकि जिन सर्कल्स में यह सुविधा मई में पहले फेज़ के अंतर्गत रोलआउट हुई थी। उनमें गुजरात, बिहार, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा शामिल हैं। यह प्रक्रिया टेलीकॉम क्षेत्र की सबसे बड़ी और सबसे तेज़ माइग्रेशन में से एक है।

स्थानांतरण के परिणाम स्वरूप, Vodafone Idea अपने वोडाफोन और आइडिया पोस्टपेड सब्सक्राइबर्स को सेल्फ-सर्विस चैनल्स के माध्यम से एक जैसा ग्राहक अनुभव प्रदान करेगा। आइडिया के निर्वाणा पोस्टपेड प्लान के मौजूदा ग्राहकों को अलग से ऑनबोर्डिंग और सर्विस प्रोसेस से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसकी जगह टेलीकॉम कंपनी ने उन्हें सीधे Vodafone Red Plans के अंतर्गत स्थानांतरित कर दिया है। वह Red Family सब्सक्रिप्शन का हिस्सा बनकर Vodafone Play service को भी एक्सेस कर सकते हैं।

Vodafone Idea ने यह भी जानकारी दी है कि आइडिया निर्वाणा से वोडाफोन रेड प्लान में स्थानांतरित ग्राहक को नोटिफिकेशन और अलर्ट आदि ज़ारी किया जाएगा। वोडाफोन कॉल सेंटर की ग्राहक सेवा में भी सुधार किया गया है, ताकि कॉल सेंटर एजेंट ग्राहक की जानकारी व उसकी प्रोफाइल को पूरा-पूरा जान सके। साधारण शब्दों में इसका यह मतलब है कि वोडाफोन रेड ग्राहक सेवा एजेंट सभी पोस्टपेड उपभोक्ताओं का डेटा हासिल कर सकेंगे।

वोडाफोन आइडिया का कहना है कि उन्होंने आइडिया नेटवर्क को अपने सर्कल्स के 92 प्रतिशत जिलों में इंटीग्रेट कर दिया है। इसके अलावा ऑपरेटर ने M-MIMO, Hybrid Cloud, और नेटवर्क क्षमता और 4जी कवरेज को बढ़ाने के लिए OpenRAN जैसी टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया है।

आपको बता दें, Idea Cellular साइट ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों को वोडाफोन साइट पर उपलब्ध वोडाफोन रेड प्लान लिस्टिंग में लिस्ट करना शुरू कर दिया है। यह बताना भी जरूरी हो जाता है कि आइडिया का निर्वाणा और वोडाफोन का रेड प्लान लगभग एक जैसे ही लाभ ग्राहकों को काफी समय से प्रदान कर रहे हैं।

जैसा कि हमने पहले बताया, वोडाफोन आइडिया ने इस साल की शुरुआत में आइडिया पोस्टपेड सब्सक्राइबर्स के माइग्रेशन प्रक्रिया की घोषणा की थी। बता दें कि वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर ने अगस्त 2018 में हाथ मिला लिया था, तब से इस माइग्रेशन की उम्मीद थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »