Idea के 198 रुपये वाले प्रीपेड पैक में अब 50 फीसदी ज़्यादा डेटा

आइडिया ने अपने 198 रुपये वाले प्लान में कुछ बदलाव किया है जिसका फायदा सीधे ग्राहकों को मिलेगा। कंपनी इस प्लान में अब ज़्यादा डेटा दे रही है और इसके बदले में कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं ले रही।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2017 16:14 IST
ख़ास बातें
  • प्लान को अभी गुजरात और मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्कल में अपग्रेड किया गया
  • आइडिया का यह प्लान अनिलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा के साथ आता है
  • वेबसाइट या माइआइडिया ऐप से रीचार्ज कराने पर मिलेगा अतिरिक्त 1 जीबी डेटा
आइडिया ने अपने 198 रुपये वाले प्लान में कुछ बदलाव किया है जिसका फायदा सीधे ग्राहकों को मिलेगा। कंपनी इस प्लान में अब ज़्यादा डेटा दे रही है और इसके बदले में कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं ले रही। इस बदलाव के ज़रिए कंपनी की कोशिश अपने ग्राहकों को रिलायंस जियो चुनने से रोकने की है। इस प्लान को अभी गुजरात और मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्कल में अपग्रेड किया गया है। अब आइडिया उपभोक्ता 198 रुपये में ही पहले की तुलना में 50 फीसदी ज़्यादा डेटा पाएंगे।

इस प्लान को 1 जीबी डेटा के साथ अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। अब ग्राहकों को 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। साफ कर दें कि यह 1.5 जीबी डेटा कुल 28 दिनों के लिए है, हर दिन के लिए नहीं। आइडिया वेबसाइट या माइआइडिया ऐप से रीचार्ज कराने वाले यूज़र को कंपनी की ओर से 1 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। इस तरह कुल डेटा 2.5 जीबी हो जाएगा।
Advertisement

इंटरनेट डेटा के अलावा आइडिया का यह प्लान अनिलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा के साथ आता है। वॉयस कॉल सभी नेटवर्क पर मुफ्त है, लोकल के साथ एसटीडी भी। हर दिन बिना पैसे दिए 100 एसएमएस करना भी संभव है। हालांकि, अनलिमिटेड कॉल की एक सीमा है। यूज़र एक दिन में सर्वाधिक 250 मिनट मुफ्त बातें कर सकता है और हफ्ते में यह सीमा 1000 मिनट की है। इसके अलावा सब्क्राइबर एक हफ्ते में 100 से ज़्यादा अलग नंबर पर नहीं डायल कर सकते। अगर आप निर्धारित सीमा से ज़्यादा बात करते हैं तो हर कॉल के लिए 1 पैसे प्रति सेकेंड की दर से भुगतान करना होगा। इसी तरह से डेटा सीमा समाप्त होने पर 4 पैसे प्रति केबी की दर से भुगतान करना होगा।

इसकी तुलना में रिलायंस जियो का 199 रुपये वाला प्लान 28 जीबी डेटा के साथ आता है। ग्राहकों को इस्तेमाल के लिए हर दिन 1 जीबी 4जी स्पीड डेटा मिलता है। इसके अलावा मुफ्त कॉल और एसएमएस की सुविधा है। जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्श तो मुफ्त है ही। वोडाफोन और एयरटेल के पास भी इस कीमत के प्लान हैं, लेकिन ये सिर्फ 1 जीबी डेटा और अनिलिमिटेड कॉल की सुविधा के साथ आते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Idea, Idea Recharge, Idea Prepaid

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  5. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  7. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  10. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.