Idea के इस प्लान में 56 दिनों तक अनलिमिटेड कॉल की सुविधा

Idea Cellular ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक नया रीचार्ज पैक लॉन्च कर दिया है। यह नया प्लान वॉयस और डेटा बेनिफिट के साथ आता है। इस प्लान का दाम और वैधता क्या है, जानिए।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 20 नवंबर 2018 17:07 IST
ख़ास बातें
  • Reliance Jio के इस प्लान को टक्कर देगा आइडिया का नया रीचार्ज पैक
  • Idea 189 रुपये वाला प्लान 56 दिनों की वैधता के साथ आएगा
  • Idea 189 रुपये वाले प्लान में मिलेगा 2 जीबी डेटा
Idea Cellular ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक नया रीचार्ज पैक लॉन्च कर दिया है। यह नया प्लान वॉयस और डेटा बेनिफिट के साथ आता है और इसकी कीमत 189 रुपये है। याद करा दें कि कुछ दिनों पहले Vodafone ने 189 रुपये का प्लान लॉन्च किया था। वोडाफोन के इस रीचार्ज पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉल (250 मिनट प्रतिदिन और सप्ताह में 1,000 मिनट), 2 जीबी 2 जी/ 3 जी/ 4 जी डेटा मिलता है। यह प्लान 56 दिनों की वैधता के साथ आता है। Idea 189 रुपये वाला रीचार्ज पैक मार्केट में मौजूद Reliance Jio के 198 रुपये वाले प्लान से मुकाबला करेगा। 28 दिनों की वैधता वाला रिलायंस जियो का यह प्लान प्रतिदिन 2 जीबी डेटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा के साथ आता है।  

Vodafone की तरह Idea का 189 रुपये वाला प्रीपेड रीचार्ज पैक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 2 जीबी डेटा के साथ आता है। इसके अलावा आइडिया यूजर को प्रतिदिन 100एसएमएस की सुविधा मिलेगी। नया रीचार्ज पैक Idea के पुराने 189 रुपये वाले प्लान का ही नया वर्जन है जो 28 दिनों की वैधता के साथ आता था। Telecom Talk की रिपोर्ट के मुताबिक, Idea 189 रुपये वाला प्लान अभी केवल चुनिंदा सर्किल में ही उपलब्ध है।

वोडाफोन के रीचार्ज पैक की तरह ही आइडिया का यह प्लान भी अनलिमिटेड वॉयस कॉल (250 मिनट प्रतिदिन और सप्ताह में 1,000 मिनट) के साथ आएगा। 56 दिनों की वैधता के दौरान कॉलिंग केवल 100 यूनिक नंबर के लिए ही वैध होगी। याद करा दें कि Vodafone 189 रुपये वाले प्लान को पिछले महीने उतारा गया था।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Idea Cellular, Vodafone, Idea, Reliance Jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.