Idea दे रही है अनलिमिटेड कॉल के साथ 1 जीबी डेटा, सिर्फ 179 रुपये में

अगर आप सस्ते दाम में सिर्फ अनलिमिटेड कॉल करने की सुविधा चाहते हैं तो आइडिया का नया प्रीपेड प्लान आपके लिए है। कंपनी के 'इंडियन लव्स टू टॉक' कैंपेन के तहत अनलिमिटेड कॉलिंग वाला रीचार्ज पैक लॉन्च किया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 नवंबर 2017 12:06 IST
ख़ास बातें
  • ग्राहक अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ इस्तेमाल करने के लिए 1 जीबी डेटा भी पाएंगे
  • उपभोक्ता 28 दिनों तक अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल कर पाएंगे
  • आइडिया का नया रीचार्ज पैक हर प्रीपेड ग्राहक के लिए है
अगर आप सस्ते दाम में सिर्फ अनलिमिटेड कॉल करने की सुविधा चाहते हैं तो आइडिया का नया प्रीपेड प्लान आपके लिए है। कंपनी के 'इंडियन लव्स टू टॉक' कैंपेन के तहत अनलिमिटेड कॉलिंग वाला रीचार्ज पैक लॉन्च किया है। यह प्रीपेड प्लान 179 रुपये का है। 179 रुपये वाले रीचार्ज प्लान में ग्राहक अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ इस्तेमाल करने के लिए 1 जीबी डेटा भी पाएंगे।

Idea का नया रीचार्ज पैक उन लोगों के लिए है जो अपने फोन को इंटरनेट से ज़्यादा वॉयस कॉल करने के लिए इस्तेमाल में लाते हैं। इस पैक से रीचार्ज कराने वाले उपभोक्ता 28 दिनों तक अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल कर पाएंगे। इसके अलावा 1 जीबी इंटरनेट भी मिलेगा। बताया गया है कि आइडिया का नया रीचार्ज पैक हर प्रीपेड ग्राहक के लिए है, चाहे वह कोई भी हैंडसेट इस्तेमाल में ला रहे हों। आइडिया ने ऑफर में 1 जीबी अतिरिक्त डेटा देने की भी जानकारी दी है। अगर आइडिया प्रीपेड यूज़र ideacellular.com और मायआइडिया ऐप के ज़रिए रीचार्ज करते हैं तो उन्हें 1 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा।
Advertisement

आइडिया का 179 रुपये वाला रीचार्ज रिलायंस जियो के 149 रुपये वाले रीचार्ज प्लान का जवाब है। जियो के इस प्लान में भी ग्राहक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा पाते हैं। हालांकि, इस प्लान में जियो के यूज़र को इस्तेमाल के लिए 4.2 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा 140 एसएमएस मुफ्त हैं और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी फ्री है।

इससे पहले आइडिया सेल्युलर ने अपने ग्राहकों के लिए 357 रुपये में अनिलिमिटेड कॉल के साथ हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी डेटा वाला प्लान पेश किया। आइडिया का 357 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज पैक की वैधता 28 दिनों की है। इसके तहत ग्राहकों को हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी 3जी/ 4जी डेटा मिलेगा। साथ में अनलिमिटेड कॉल की भी सुविधा होगी। इसके अलावा ग्राहकों को 100 एसएमएस भी मुफ्त मिलेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Idea, Idea Prepaid Plan, Idea Prepaid Recharge

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.