Idea ने लॉन्च किए प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा वाले तीन नए प्लान

Jio से मुकाबले के लिए Idea Cellular ने तीन नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। Vodafone के साथ मर्ज हुई कंपनी Idea ने 209 रुपये, 479 रुपये और 529 रुपये वाले प्लान पेश किए हैं।

Idea ने लॉन्च किए प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा वाले तीन नए प्लान
ख़ास बातें
  • 90 दिनों की वैधता के साथ आता है Idea का 529 रुपये वाला प्लान
  • 91 दिनों की वैधता के साथ आता है जियो का 449 रुपये वाला प्लान
  • 149 रुपये में 1.5 जीबी डेटा देता है Reliance Jio
विज्ञापन
Reliance Jio से मुकाबले के लिए Idea Cellular ने तीन नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। आइडिया सेल्युलर के इन प्लान्स की प्रमुख बात यह है कि इसमें आपको प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। Vodafone के साथ मर्ज हुई कंपनी Idea ने 209 रुपये, 479 रुपये और 529 रुपये वाले प्लान पेश किए हैं। यह प्लान काफी हद तक अगस्त में वोडाफोन द्वारा लॉन्च किए रीचार्ज पैक्स से मिलते जुलते हैं। Idea का 209 रुपये वाला प्लान प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस (लोकल और नेशनल) की सुविधा के साथ आता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

बता दें कि अनलिमिटेड कॉलिंग की सीमा तय है, एक दिन में 250 मिनट और सप्ताह में 1,000 मिनट ही इस्तेमाल कर सकते हैं। लीमिट समाप्त होने के बाद प्रति सेकेंड के लिए एक पैसा चार्ज किया जाएगा। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद आपको 4 पैसे/10 जीबी की दर से भुगतान करना होगा। 479 रुपये और 529 रुपये के रीचार्ज पर रोजाना 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस (लोकल और नेशनल) की सुविधा के साथ आता है। इन प्लान की वैधता क्रमश: 84 दिनों और 90 दिनों की है।
 
ideaprepaid

अगस्त में पेश हुए वोडाफोन प्लान्स भी इन सभी सुविधाओं से लैस हैं, लेकिन इनके अलावा यूजर Vodafone Play को एक्सेस कर सकते हैं। वोडाफोन प्ले की मदद से आप 300 लाइव टीवी, फिल्में और Eros Now, Hooq द्वारा जारी कंटेंट को आसानी से देख सकते हैं। अब बात रिलायंस जियो के प्लान की। Reliance Jio का 1.5 जीबी प्रतिदिन वाला प्लान 149 रुपये का है, यह 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसके अलावा 349 रुपये, 399 रुपये, 449 रुपये वाले प्लान भी मौजूद हैं जिनमें 1.5 जीबी प्रतिदिन डेटा मिलता है। इन प्लान की वैधता क्रमश: 70 दिन, 84 दिन और 91 दिनों की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »