Idea ने जियो के जवाब में उतारा नया प्लान, 28 जीबी डेटा के साथ मिलेगा 'अनलिमिटेड' कॉल

वोडाफोन और आइडिया के विलय के बाद से दोनों टेलीकॉम कंपनियां अपने मौज़ूदा प्लान में बदलाव कर रही हैं। मकसद है कि दोनों ही नेटवर्क से जुड़े सब्सक्राइबर को एक जैसे फायदे मिलें।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 2 नवंबर 2018 11:58 IST
ख़ास बातें
  • Idea के इस प्लान में हर दिन 1 जीबी डेटा मिलेगा
  • 28 दिनों की वैधता के साथ आता है आइडिया का यह प्लान
  • इस प्लान को अभी सभी आइडिया नंबर के लिए नहीं उपलब्ध कराया गया है
वोडाफोन और आइडिया के विलय के बाद से दोनों टेलीकॉम कंपनियां अपने मौज़ूदा प्लान में बदलाव कर रही हैं। मकसद है कि दोनों ही नेटवर्क से जुड़े सब्सक्राइबर को एक जैसे फायदे मिलें। इसी रणनीति के तहत, Idea Cellular ने नया 159 रुपये वाला रीचार्ज पैक पेश किया है जिसमें Vodafone के 159 रुपये वाले पैक वाले फायदे ही मिलते हैं। नए रीचार्ज पैक की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें आइडिया यूज़र को हर दिन 1 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इस पैक की सीधी भिड़ंत Jio के 149 रुपये वाले रीचार्ज पैक से है जिसमें यूज़र को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर इस्तेमाल के लिए 1.5 जीबी 4जी डेटा मिलता है।

Idea के 159 रुपये वाले रीचार्ज पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, कुल 28 जीबी डेटा और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। बता दें कि वॉयस कॉलिंग की सुविधा वाकई में अनलिमिटेड नहीं है। हर दिन सर्वाधिक 250 मिनट कॉल किए जा सकते हैं और हर हफ्ते 1000 मिनट। एक रिपोर्ट के मुताबिक, हर दिन तेज़ स्पीड में 1 जीबी डेटा दिया जाएगा। निर्धारित डेटा खत्म हो जाने के बाद यूज़र को हर 10 केबी के लिए 4 पैसे शुल्क देना होगा। Telecom Talk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्लान को अभी सभी आइडिया नंबर के लिए नहीं उपलब्ध कराया गया है। इसकी मान्यता जांचने के लिए आप आइडिया की वेबसाइट या ऐप पर अपने नंबर से जुड़े ऑफर की जांच कर सकते हैं।

Idea ने हाल ही में अपने 209 रुपये, 479 रुपये और 529 रुपये वाले रीचार्ज पैक में बदलाव किए थे। इस दौरान भी अपने ग्राहकों को वोडाफोन के बराबर फायदा पहुंचाना मकसद था। इन पैक में यूज़र को इस्तेमाल के लिए हर दिन 1.5 जीबी डेटा दिया जाता है।

याद दिला दें कि Reliance Jio के 149 रुपये वाले रीचार्ज प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस और 1.5 जीबी 4जी डेटा की सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसके अलावा जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त दिया जाता है। Airtel ने हाल ही में 159 रुपये का अनलिमिटेड वॉयस कॉल वाला प्लान पेश किया था। 21 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में यूज़र को हर दिन 1 जीबी डेटा दिया जाता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Idea Cellular
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.