Idea के इस प्लान में मिलेगा 84 जीबी डेटा

Idea Cellular ने यूजर्स के लिए 392 रुपये वाला नया प्रीपेड रीचार्ज पैक को लॉन्च कर दिया है। इसी के साथ Idea ने अपने 399 रुपये वाले रीचार्ज पैक को भी रिवाइज कर दिया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2018 10:59 IST
ख़ास बातें
  • 60 दिनों की वैधता के साथ आता है Idea का 392 रुपये वाला प्रीपेड पैक
  • आइडिया दे रहा है प्रतिदिन 1.4 जीबी डेटा की सुविधा
  • Idea ने 399 रुपये वाले प्लान में किया बदलाव

Idea के इस प्लान में मिलेगा 84 जीबी डेटा

Idea Cellular ने यूजर्स के लिए 392 रुपये वाला नया प्रीपेड रीचार्ज पैक को लॉन्च कर दिया है। यह प्लान 60 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 1.4 जीबी डेटा प्रदान करता है। सिर्फ इतना ही नहीं, Vodafone के नक्शेकदम पर चलते हुए Idea ने भी अपने 399 रुपये वाले रीचार्ज पैक को रिवाइज कर दिया है। याद करा दें कि, हाल ही में वोडाफोन ने भी अपने 399 रुपये वाले प्लान में बदलाव किया था। Vodafone का 399 रुपये वाला प्लान रिवाइज होने के बाद अब प्रतिदिन 1 जीबी डेटा के साथ आता है और इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है।    

Idea के 392 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज पैक में प्रतिदिन 1.4 जीबी डेटा, 100 एसएमएस प्रति दिन, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (FUP लिमिट) की सुविधा मिलेगी। यह पैक 60 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसका मतलब इस रीचार्ज पैक के साथ आइडिया यूजर्स को कुल 84 जीबी डेटा दिया जाएगा। अब बात कॉलिंग सेवा की। 392 रुपये के रीचार्ज पर कॉलिंग के लिए प्रतिदिन 250 मिनट और सप्ताह में 1,000 मिनट दिए जाएंगे। Idea के इस नए रीचार्ज पैक को सबसे पहले वेबसाइट Telecom Talk ने रिपोर्ट किया था।

आइडिया के 399 रुपये वाले प्लान में अब यूजर्स को 84 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 1 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (FUP लिमिट) और हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। गौर करने वाली बात यह है कि पहले इस प्लान के साथ 1.4 जीबी डेटा प्रतिदिन दिया जाता था। FUP लिमिट के तहत कॉलिंग के लिए प्रतिदिन 250 मिनट और सप्ताह में 1,000 मिनट दिए जाएंगे।

वोडाफोन और आइडिया का 399 रुपये वाला पैक Reliance Jio के 399 रुपये वाले पैक से मुकाबला करेगा। रिलायंस जियो का 399 रुपये वाला प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस, Jio ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन, प्रतिदिन 1.5 जीबी 4जी डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ आता है। जियो के प्लान में वॉयस कॉलिंग की सुविधा FUP लिमिट के साथ नहीं आती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Idea, Vodafone, Reliance Jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.