• होम
  • टेलीकॉम
  • फ़ीचर
  • 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन नहीं है तो ऐसे करें रिलायंस जियो का इस्तेमाल

4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन नहीं है तो ऐसे करें रिलायंस जियो का इस्तेमाल

4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन नहीं है तो ऐसे करें रिलायंस जियो का इस्तेमाल
विज्ञापन
रिलायंस जियो को लॉन्च हुए कई हफ्ते बीत गए हैं। हममें से ज्यादातर लोग यह जानते हैं कि इस नेटवर्क पर 31 दिसंबर 2016 तक सबकुछ मुफ्त है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा लोग जियो सिम इस्तेमाल करना चाहते हैं।

समस्या यह है कि रिलायंस जियो पूरी तरह से 4जी नेटवर्क है। ऐसे में इस नेटवर्क को इस्तेमाल करने के लिए आपके पास 4जी स्मार्टफोन होना ही चाहिए। अगर आपका फोन 4जी (डेटा) और वीओएलटीई (फोन कॉल) को सपोर्ट नहीं करता है, तो आप जियो इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

अगर आप इस समस्या का सामना कर रहे हैं तो आपके पास दो विकल्प हैं। आप नया फोन खरीद लें, ऐसे में यह सूची आपके काम आएगी। दूसरा, आप कंपनी का जियो4जीवॉयस ऐप का इस्तेमाल करें। यह एंड्रॉयड पर उपलब्ध है। जियो4जीवॉयस को पहले जियोज्वाइन के नाम से लॉन्च किया गया था। यह रिलायंस जियो द्वारा उपलब्ध कराया गया डायलर है जिसकी मदद से आप फोन कॉल कर पाएंगे और 4जी फोन नहीं होने के बावजूद जियो की सेवाओं का लाभ उठा पाएंगे। यह सिर्फ जियो कनेक्शन के साथ काम करता है। ऐसे में आपके फोन में जियो सिम होना चाहिए या आपका हैंडसेट जियोफाई डिवाइस से कनेक्ट हो। यह इस तरह से काम करता है।


जियो4जीवॉयस ऐप को ऐसे डाउनलोड और सेटअप करें
1. सबसे पहले अपने फोन में इस ऐप को इंस्टॉल करें। आप मायजियो ऐप या सीधे प्ले स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।
2. अगर आप 3जी फोन इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह आपको फोन को जियोफाई नेटवर्क से कनेक्ट करने को कहेगा।
3. अगर आप 4जी फोन इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह जियो से कनेक्ट करने के लिए 4जी नेटवर्क का इस्तेमाल करेगा।
4. ऐप कनेक्ट होने के बाद यह आपके जियो कनेक्शन को वैरिफाई करेगा।
5. इसके बाद आपको गेट स्टार्टेड पर टैप करना होगा।
6. इसके बाद आपको जियो को डिफॉल्ट एसएमएस ऐप बनाने के लिए कहा जाएगा। अगर आप चाहें तो इस मैसेज में नो के विकल्प को चुन सकते हैं।

इस तरह से जियो4जीवॉयसस सेटअप हो गया। अब आप इसे डायलर के तौर पर इस्तेमाल करके किसी को भी कॉल कर सकते हैं या एसएमएस भेज सकते हैं।

जियो4जीवॉयस ऐप से ऐसे करें कॉल
1. किसी भी कॉन्टेक्ट पर टैप करें। अब, अपने फोन को अपने कानों के पास ले जाकर कॉल शुरू करें।
2. अगर आप किसी दूसरे जियो यूज़र को कॉल कर रहे हैं तो आप प्रिप्येर द कॉल भी कर सकते हैं।  
3. आप दायीं तरफ नज़र आ रहे कैमरा आइकन पर टैप करके तस्वीरें भेज सकते हैं। लोकेशन आइकन के जरिए अपनी लोकेशन साझा कर सकते हैं, या दायीं तरफ अर्जेंट कॉल आइकन पर टैप करके कॉल को अर्जेंट मार्क कर सकते हैं।
4. आप बायीं तरफ निचले हिस्से में दिख रहे वीडियो आइकन पर टैप करके वीडियो कॉल कर सकते हैं।
5. दायीं तरफ किनारे में फोन आइकन पर टैप करके वॉयस कॉल कर सकते हैं।
 
reliance

मेरे पास वीओएलटीई फोन है। क्या मुझे जियो4जीवॉयस ऐप की ज़रूरत है?
नहीं, बिल्कुल भी नहीं। फोन कॉल करने के लिए हैंडसेट के डायलर का इस्तेमाल करें। जियो4जीवॉयस में कुछ अतिरिक्त फ़ीचर हैं, लेकिन उन्हें नज़रअंदाज भी किया जा सकता है।

जियो4जीवॉयस की मदद से आप किसी भी कॉन्टेक्ट को कॉल करने के अलावा एसएमएस भी भेज सकते हैं। आप ब्रिज कॉल के जरिए मल्टीपल यूज़र को जोड़ सकते हैं। किसी शख्स को कॉल करने के दौरान अर्जेंट कॉल बटन को दबा सकते हैं जिसकी जानकारी आपके कॉन्टेक्ट को भी मिल जाएगी। इससे वह समझ जाएगा कि यह महज गपशप का मामला नहीं है। कॉल के दौरान आप अपनी लोकेशन और तस्वीरें भी साझा कर सकते हैं।

मेरा फोन 4जी है लेकिन उसमें वीओएलटीई नहीं है। क्या मुझे जियो4जीवॉयस ऐप की ज़रूरत है?
आपको अब तक पता चल चुका होगा कि अगर आपको फोन वीओएलटीई स्टेंडर्ड को सपोर्ट नहीं करता है तो आप रिलायंस जियो नेटवर्क पर कॉल नहीं कर सकते हैं। स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस ज्यादातर 4जी फोन वीओएलटीई को सपोर्ट करते हैं। इस फ़ीचर के साथ कई मीडियाटेक फोन भी आते हैं। लेकिन आपकी किस्मत अच्छी नहीं है तो आपको फोन कॉल के लिए जियो4जीवॉयस ऐप का इस्तेमाल करना होगा।

मेरे पास 3जी फोन है। क्या जियो4जीवॉयस मेरे लिए है?
अगर आपके पास 3जी फोन है तो आप रिलायंस जियो नेटवर्क को सीधे अपने फोन में इस्तेमाल नहीं कर सकते। इसके लिए आपको अपने फोन को जियोफाई वाई-फाई हॉटस्पॉट से कनेक्ट करना होगा। इसकी कुछ खामियां भी हैं, जैसे कि आपको हर वक्त दो डिवाइस साथ में रखना होगा। लेकिन यह अब भी सिर्फ जियो प्लान का फायदा उठाने के लिए नया फोन खरीदने से सस्ता है।

जियोफाई नेटवर्क को आप अपने फोन से जैसे कनेक्ट करते हैं। आपको फोन में डेटा जियो नेटवर्क से मिलने लगेगा। हालांकि, आप इसका इस्तेमाल फोन कॉल करने के लिए नहीं कर सकते। अच्छी बात यह है कि जियो4जीवॉयस ऐप आपको ब्रिज कनेक्शन बनाने का विकल्प देता है। इसके बाद जियो नेटवर्क के जरिए फोन कॉल करने की सुविधा मिल जाती है। हालांकि, इस दौरान आपका फोन जियोफाई हॉटस्पॉट से कनेक्ट होना चाहिए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance 4G, Reliance Jio, Reliance Jio plans, JioJoin, Jio4GVoice
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  2. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  3. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  5. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  8. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »