5G के लॉन्च के बाद 6G की रेस में सरकार का ग्लोबल लीडर बनने का प्लान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को 5G सर्विसेज लॉन्च की थी। इससे देश में मोबाइल फोन्स पर हाई-स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2022 12:51 IST
ख़ास बातें
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को 5G सर्विसेज लॉन्च की थी
  • इससे मोबाइल फोन्स पर हाई-स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकेगा
  • सरकार की 6G में अग्रणी बनने की योजना है

केंद्र सरकार ने 5G नेटवर्क को दो वर्षों के अंदर पूरे देश में पहुंचाने का लक्ष्य रखा है

देश में हाई-स्पीड 5G सर्विसेज को शुरू करने के बाद केंद्र सरकार ने 6G को लेकर ग्लेबल लीडर बनने की योजना बनाई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को 5G सर्विसेज लॉन्च की थी। इससे देश में मोबाइल फोन्स पर हाई-स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकेगा। मोदी ने कहा था कि देश के लोगों को टेलीकॉम इंडस्ट्री की ओर से 5G के तौर पर एक शानदार उपहार मिल रहा है।

मोदी ने बताया था कि देश 2G, 3G और 4G टेक्नोलॉजीज के लिए अन्य देशों पर निर्भर था लेकिन 5G के साथ भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका कहना था, "5G के साथ भारत पहली बार टेलीकॉम से जुड़ी टेक्नोलॉजी में एक ग्लोबल स्टैंडर्ड तय कर रहा है।" इसके साथ ही 5G टेक्नोलॉजी को लेकर मोदी ने कहा था कि यह केवल हाई-स्पीड इंटरनेट एक्सेस तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें लोगों के जीवन में बड़ा परिवर्तन करने की क्षमता है। कम्युनिकेशंस मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को सिक्स्थ-जेनरेशन वायरलेस टेक्नोलॉजी (6G) में अग्रणी बनाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन के तहत 5G और 6G के आगामी डिवेलपमेंट के लिए महत्वपूर्ण स्टडी ग्रुप्स की अगुवाई भारतीय एक्सपर्ट्स कर रहे हैं। 
Advertisement

Ericsson की ओर से किए गए एक सर्वे से पता चला है कि इस हाई-स्पीड नेटवर्क के लॉन्च होने के बाद टेलीकॉम कंपनियों के एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। सर्वे में शामिल यूजर्स में से लगभग 36 प्रतिशत ने कहा कि वे इस नेटवर्क के लिए बेस्ट सर्विस प्रोवाइडर को चुनेंगे। 5G को सपोर्ट वाले स्मार्टफोन रखने वाले लगभग 60 प्रतिशत यूजर्स का कहना था कि उन्हें इस नेटवर्क के साथ इनोवेटिव एप्लिकेशंस के आने की भी उम्मीद है। Ericsson ConsumerLab की ओर से यह सर्वे इस वर्ष की दूसरी तिमाही में किया गया था। इसमें देश के शहरों में लगभग 30 करोड़ स्मार्टफोन यूजर्स को शामिल किया गया है। 

शहरों में 5G पर अपग्रेड करने का इरादा रखने वाले यूजर्स की संख्या अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों से दोगुनी अधिक है जहां यह नेटवर्क पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। केंद्र सरकार ने इस नेटवर्क को दो वर्षों के अंदर पूरे देश में पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। Reliance Jio ने अगले वर्ष के अंत तक देश के प्रत्येक शहर और कस्बे तक इस नेटवर्क को पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.