BSNL के नेटवर्क को 5G पर अपग्रेड करने में हो सकती है विदेशी कंपनियों की हिस्सेदारी

BSNL को 5G मोबाइल सर्विसेज नहीं होने की वजह से प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से मुकाबला करने में मुश्किल हो रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 मार्च 2025 22:59 IST
ख़ास बातें
  • BSNL की योजना इस वर्ष 5G नेटवर्क को लॉन्च करने की है
  • इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी के 5G नेटवर्क की साइट्स के लिए टेंडर दिया जाएगा
  • प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने तेजी से अपने 5G नेटवर्क का दायरा बढ़ाया है

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क देश के बड़े हिस्से में मौजूद है

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के 4G नेटवर्क का दायरा तेजी से बढ़ाया जा रहा है। BSNL की योजना इस वर्ष 5G नेटवर्क को भी लॉन्च करने की है। इस नेटवर्क अपग्रेड के लिए लगभग दो अरब डॉलर के टेलीकॉम इक्विपमेंट के कॉन्ट्रैक्ट में विदेशी कंपनियों को भी बिड देने की अनुमति मिल सकती है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस बारे में अंतिम फैसला नहीं किया गया है। केंद्र सरकार ने BSNL के 4G नेटवर्क के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर जोर दिया है। अगर कंपनी के 5G नेटवर्क पर अपग्रेड के लिए विदेशी टेलीकॉम इक्विपमेंट कंपनियों को शामिल किया जाता है तो यह सरकार के रुख में बड़ा बदलाव होगा। BSNL को 5G मोबाइल सर्विसेज नहीं होने की वजह से प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से मुकाबला करने में मुश्किल हो रही है। कंपनी के 4G नेटवर्क को इंस्टॉल करने की जिम्मेदारी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की अगुवाई वाले कंसोर्शियम के पास है। 

इस बारे में जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि कंपनी के 5G से जुड़े टेंडर की वॉल्यूम का आधा हिस्सा देश की कंपनियों के लिए रिजर्व करने के एक प्रपोजल पर सरकार विचार कर रही है। इस टेंडर के बाकी के हिस्से के लिए बिड देने की विदेशी कंपनियों को भी अनुमति दी जा सकती है। इस सूत्र ने कहा कि BSNL के 5G नेटवर्क की साइट्स के लिए जल्द बिड्स मंगाई जा सकती हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि सरकार को फीडबैक मिला है कि कंपनी के 4G नेटवर्क के लिए इक्विपमेंट का प्रदर्शन, क्वालिटी और कैपेबिलिटी Ericsson और  Samsung जैसी विदेशी कंपनियों के टेलीकॉम इक्विपमेंट के समान नहीं है। इस वजह से सरकार यह आकलन कर रही है कि कंपनी के 5G नेटवर्क के लिए विदेशी कंपनियों को टेंडर में हिस्सा लेने की अनुमति दी जाए या नहीं। 

मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में BSNL ने लगभग 262 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। कंपनी का लगभग 17 वर्ष बाद यह तिमाही प्रॉफिट है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने नई सर्विसेज लॉन्च करने के साथ ही अपने कामकाज में भी सुधार किया है। दिसंबर तिमाही में BSNL के मोबाइल सर्विसेज से रेवेन्यू में लगभग 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.