• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • वोडाफोन आइडिया के यूजर्स के लिए खुशखबरी : 5G सर्विस के लिए मोबाइल पर आया यह मैसेज!

वोडाफोन आइडिया के यूजर्स के लिए खुशखबरी : 5G सर्विस के लिए मोबाइल पर आया यह मैसेज!

5G रोलआउट के लिए जरूरी इक्विपमेंट्स को लेकर Vi ने नोकिया और एरिक्सन जैसे ग्‍लोबल लीडर्स के साथ भी पार्टनरशिप की है।

वोडाफोन आइडिया के यूजर्स के लिए खुशखबरी : 5G सर्विस के लिए मोबाइल पर आया यह मैसेज!

हालांकि कंपनी ने 5G लॉन्‍च डेट या इसकी टाइमलाइन के बारे में अभी कुछ नहीं बताया है।

ख़ास बातें
  • Vi यूजर्स को मिलने लगा मैसेज
  • सर्विस के दिल्‍ली-एनसीआर में आने की जानकारी
  • हालांकि कंपनी ने कोई लॉन्‍च डेट नहीं बताई है
विज्ञापन
देश में जल्‍द 5G मोबाइल सेवाओं की शुरुआत हो सकती है। सभी प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर्स इसकी तैयारियां कर रहे हैं। एयरटेल (Airtel) और जियो (Jio) इस बारे में कुछ ऐलान कर चुकी हैं। एयरटेल ने अगस्‍त में 5G लॉन्‍च की बात कही थी, जबकि जियो देश के एक हजार शहरों में 5G सेवाएं लॉन्‍च करने को तैयार है। इस बीच, वोडाफोन-आइडिया (Vi) ने भी कमर कस ली है। कंपनी 5G सेवाओं को लॉन्च करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। कहा जा रहा है कि Vi ने कथित तौर पर दिल्ली-एनसीआर रीजन के यूजर्स को उनके एरिया में 5G सर्विसेज की उपलब्धता के बारे में एक टेक्स्ट मेसेज भेजा है। 5G रोलआउट के लिए जरूरी इक्विपमेंट्स को लेकर कंपनी ने नोकिया और एरिक्सन जैसे ग्‍लोबल लीडर्स के साथ भी पार्टनरशिप की है। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कई Vi यूजर्स को दिल्ली-एनसीआर में 5G सर्विसेज के रोलआउट के बारे में एक मेसेज मिला है। इसमें कहा गया है, ‘गुड न्‍यूज !! Vi नेटवर्क को 5G में अपग्रेड किया जा रहा है! आपका नेटवर्क एक्‍सपीरियंस अब बेहतर होगा, जल्द ही आप हमारे Vi नेटवर्क के साथ दिल्ली-एनसीआर में बेहतर कवरेज और सुपरफास्ट इंटरनेट सर्विस को एक्‍सपीरियंस करेंगे।' हालांकि कंपनी ने 5G लॉन्‍च डेट या इसकी टाइमलाइन के बारे में अभी कुछ नहीं बताया है। 

इसी 15 अगस्‍त को लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि देश में बहुत जल्‍द 5G सेवाओं की शुरुआत होगी। यह 10 गुना फास्‍ट और लैग-फ्री कनेक्टिविटी ऑफर करेगी। प्रधानमंत्री ने इलेक्ट्रॉनिक चिप्स को बढ़ावा देने, 5G से देश में प्रौद्योगिकी के विकास, गांवों में ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) नेटवर्क बिछाने और कॉमन सर्विस सेंटर्स के जरिए गांवों में डिजिटल उद्यमिता को सक्षम करने जैसे विषयों पर भी अपने विचार रखे थे। उन्‍होंने कहा था कि अब हम 5G के युग की ओर कदम बढ़ा रहे हैं... लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हम हर गांव में ऑप्टिकल फाइबर ले जा रहे हैं। पीएम ने कहा कि उन्‍हें खुशी है कि भारत के 4 लाख कॉमन सर्विस सेंटर गांवों में विकसित हो रहे हैं। 

रिपोर्टों के अनुसार, 5G नेटवर्क की शुरुआत सबसे पहले मेट्रो शहरों से हो सकती है। दूरसंचार विभाग बता चुका है कि देश में 13 शहरों से 5G सर्विस की शुरुआत होगी। इनमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बंगलूरू, अहमदाबाद, गुरुग्राम, चंडीगढ़, गांधीनगर, हैदराबाद, जामनगर, पुणे और लखनऊ शामिल हैं।

एयरटेल पहले ही कह चुकी है कि वह अगस्‍त में 5G सेवाओं की शुरुआत करेगी। जियो को लेकर कहा जा रहा है कि वह अपनी सालाना AGM यानी एनुअल जनरल मीटिंग में इसकी घोषणा कर सकती है। 


 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »