3 महीने के लिए फ्री इंटरनेट दे रही ये कंपनी, Jio, Airtel, Vi को कड़ी टक्कर

लगातार महंगे होते इंटरनेट के दौर में Excitel इंटरनेट प्रोवाइडर कंपनी फ्री इंटरनेट की सुविधा प्रदान कर रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2024 10:34 IST
ख़ास बातें
  • Excitel के इस प्लान में हर महीने 499 रुपये का चार्ज चुकाना होगा।
  • इस प्लान में हर महीने 300mbps की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट दिया जाएगा।
  • 9 माह पूरे होने के बाद 3 माह फ्री इंटरनेट दिया जाएगा।

Excitel के 499 वाले प्लान में 300mbps से डाटा मिलता है।

Photo Credit: Excitel

लगातार महंगे होते इंटरनेट के दौर में एक इंटरनेट प्रोवाइडर कंपनी फ्री इंटरनेट की सुविधा प्रदान कर रही है। देश की बड़ी दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल को टक्कर देने के लिए Excitel एंड ऑफ सीजन सेल के तहत तगड़ा ऑफर लेकर आई है, जिसमें ग्राहकों को तीन महीने के लिए फ्री इंटरनेट दिया जा रहा है। अगर आप अपने घर में ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगाना चाहते हैं तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यहां हम आपको Excitel के इस इंटरनेट प्लान के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


तीन महीने फ्री मिलेगा इंटरनेट


Advertisement
Excitel के इस प्लान में हर महीने 499 रुपये का चार्ज चुकाना होगा। इस प्लान में हर महीने 300mbps की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट दिया जाएगा। यह एक 9+3 ऑफर है यानी कि इस प्लान में 9 महीने के लिए फीस देनी होगी और 3 महीने की सुविधा फ्री मिलेगी। 9 माह पूरे होने के बाद 3 माह फ्री इंटरनेट दिया जाएगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ऑफर सिर्फ नए यूजर्स के लिए ही लागू है। वहीं तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्रे यूजर्स इस प्लान का लाभ नहीं ले पाएंगे। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में यूजर्स Disney+Hotstar, Amazon Prime Video, Sony Liv समेत 18 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स का लाभ मिलेगा। वहीं इसके अलावा 150 लाइव चैनल्स का एक्सेस भी मिलेगा।


Excitel देश भर में प्रदान करता है ब्रॉडबैंड कनेक्शन


अगर आप कम दामों में घर में वाई-फाई कनेक्शन चाहते हैं तो यह प्लान आपके लिए फायदेमंद रह सकता है। लिमिटेड ऑफर के तहत 3 महीने तक फ्री इंटरनेट भी दिया जा रहा है। Excitel यूजर्स के लिए 100mbps से लेकर 400mbps तक कई ब्रॉडब्रैंड प्लान की पेशकश करती है, जिनकी शुरुआत 449 रुपये से लेकर 734 रुपये तक जाती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.